लाइव न्यूज़ :

भगवंत मान सरकार में भी रेत खनन जारी, कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने दावा किया- रेत की कीमत महीनेभर में हुई दोगुनी

By भाषा | Updated: April 8, 2022 16:08 IST

कांग्रेस नेता नवोजत सिद्धू ने दावा किया कि गत एक महीने में रेत की कीमत दोगुनी हो गई है जिससे निर्माण सामग्री आम आदमी की पहुंच से दूर हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देनवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब में रेत खनन को लेकर आप सरकार पर निशाना साधा हैसिद्धू ने कहा कि आप सरकार में भी रेत खनन बेरोकटोक जारी हैसिद्धू ने दावा किया कि महीने भर में रेत की कीमतें दोगुनी हो गई हैं

चंडीगढ़ः कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य में अवैध रेत खनन बेरोकटोक जारी है। उन्होंने दावा किया कि गत एक महीने में रेत की कीमत दोगुनी हो गई है जिससे निर्माण सामग्री आम आदमी की पहुंच से दूर हो गई है।

सिद्धू ने कहा, ‘‘... एक ट्रॉली रेत की कीमत जो एक महीने पहले चार हजार रुपये थी वह बढ़कर नौ हजार रुपये हो गई है और यह आम आदमी की पहुंच से दूर हो गई है। इसलिए निर्माण कार्य रूक गए हैं।’’ पंजाब प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सिद्धू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को टैग कर ट्वीट किया, ‘‘ अवैध खनन बेरोक टोक चल रहे हैं। सरकार क्या कर रही है? अरविंद केजरीवाल जी, रेत से 20 हजार करोड़ रुपये कहा हैं?’’

हाल में हुए विधानसभा चुनाव में अमृतसर पूर्व सीट से हारने वाले सिद्धू ने एक वीडियो क्लिप भी साझा किया जिसमें रेत का कथित तौर पर अवैध खनन दिख रहा है। सिद्धू दरअसल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा पिछले साल लगाए गए आरोप का संदर्भ दे रहे थे।

केजरीवाल ने दावा किया था कि अनुमानत: 20 हजार करोड़ रुपये का अवैध रेत खनन तत्कालीन कांग्रेस शासित पंजाब में हो रहा है। केजरीवाल ने यह भी कहा था कि पंजाब की सत्ता में आने के बाद उनकी पार्टी अवैध रेत खनन को रोकेगी और ‘‘ये रुपये महिलाओं को दिए जाएंगे।’’ उन्होंने यह बात महिलाओं को एक हजार रुपये महीना देने के चुनावी वादे का संदर्भ देते हुए कही थी। 

टॅग्स :नवजोत सिंह सिद्धूभगवंत मानNavjot Sidhuपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टकॉल सेंटर से 132 अरेस्ट, 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल और 19 वाहन बरामद, 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक, सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल