अंडमान-निकोबार कमान के साथ समन्वय बढ़ाने के लिए पोर्ट ब्लयेर के दौरे पर पहुंचा नौसेना का पूर्वी बेड़ा

By भाषा | Published: August 1, 2021 02:06 PM2021-08-01T14:06:00+5:302021-08-01T14:06:00+5:30

Naval Eastern Fleet visits Port Blair to enhance coordination with Andaman and Nicobar Command | अंडमान-निकोबार कमान के साथ समन्वय बढ़ाने के लिए पोर्ट ब्लयेर के दौरे पर पहुंचा नौसेना का पूर्वी बेड़ा

अंडमान-निकोबार कमान के साथ समन्वय बढ़ाने के लिए पोर्ट ब्लयेर के दौरे पर पहुंचा नौसेना का पूर्वी बेड़ा

पोर्ट ब्लेयर, एक अगस्त भारतीय नौसेना का पूर्वी बेड़ा अंडमान-निकोबार कमान के साथ समन्वय बढ़ाने के उद्देश्य से पोर्ट ब्लेयर के दौरे पर है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

अंडमान-निकोबर कमान (एएनसी) भारत की पहली एकीकृत थिएटर कमान है जिसका मुख्यालय पोर्ट ब्लेयर में है। नौसेना का पूर्वी बेड़ा 31 जुलाई से दो अगस्त तक पोर्ट ब्लयेर के दौरे पर है।

विज्ञप्ति में बताया गया कि पूर्वी बेड़े का काम बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के दायित्व से संबंधित है। इसमें एक फ्रिगेट (अन्य जहाजों की सुरक्षा के लिए साथ जाने वाला छोटा जहाज), दो विध्वंसक पोत, एक टैंकर, दो पनडुब्बी रोधी जंगी पोत और दो जंगी पोत शामिल हैं।

पोर्ट ब्लयेर के दौरे के बाद पूर्वी बेड़ा अंडमान सागर में युद्ध कौशल का प्रदर्शन करेगा।

यह कवायद पूर्वी नौसेना कमान और अंडमान-निकोबार कमान के बीच समन्वय बढ़ाने के लिए है। यह अभ्यास मुख्य भूमि से 700 समुद्री मील दूर स्थित द्वीप की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्धता दर्शाने की खातिर सांकेतिक तौर पर किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Naval Eastern Fleet visits Port Blair to enhance coordination with Andaman and Nicobar Command

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे