Nationalist Congress Party: राष्ट्रवादी छात्र कांग्रेस कार्यालय से प्रफुल्ल पटेल का फोटो फ्रेम हटाया, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Published: July 3, 2023 05:45 PM2023-07-03T17:45:40+5:302023-07-03T18:42:06+5:30

Nationalist Congress Party: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने NCP अध्यक्ष शरद पवार से बात की और अपना समर्थन दिया।

Nationalist Congress Party Photo frame of Praful Patel removed from Nationalist Student Congress office watch video | Nationalist Congress Party: राष्ट्रवादी छात्र कांग्रेस कार्यालय से प्रफुल्ल पटेल का फोटो फ्रेम हटाया, देखें वीडियो

photo-ani

Highlightsअजित पवार ने कल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सरकार में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल का नाम NCP पार्टी के सदस्यों के रजिस्टर से हटाने का आदेश दिया।राजभवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के आठ नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

मुंबईः राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में राजनीति तेज हो गई। पार्टी में बड़े राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिल रहा है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार और अजित पवार की राह अलग हो गई है। अजित पवार ने कल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सरकार में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ भी ले ली है। 

इस बीच, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल का नाम NCP पार्टी के सदस्यों के रजिस्टर से हटाने का आदेश दिया। दिल्ली में राष्ट्रवादी छात्र कांग्रेस कार्यालय से एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल का फोटो फ्रेम हटाया गया।

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़े नाटकीय घटनाक्रम के तहत रविवार को राकांपा नेता अजित पवार पार्टी में विभाजन की स्थिति पैदा करते हुए राज्य सरकार में उपमुख्यमंत्री बन गये। दक्षिण मुंबई के राजभवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के आठ नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

राकांपा के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि अनिल पाटिल महाराष्ट्र विधानसभा में राकांपा के सचेतक बने रहेंगे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल का कहना है कि उन्होंने अजित पवार को राकांपा विधायक दल का नेता नियुक्त किया है।

प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष होने के नाते मैंने महाराष्ट्र( प्रदेश अध्यक्ष) कि ज़िम्मेदारी सुनील तटकरे को देने का फैसला किया है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि हमने महाराष्ट्र की भलाई के लिए यह फैसला लिया है।

प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष होने के नाते मैंने महाराष्ट्र( प्रदेश अध्यक्ष) की ज़िम्मेदारी सुनील तटकरे को देने का फैसला किया है....अनिल भाईदास पाटिल को हमने फिर से महाराष्ट्र विधानसभा में NCP का मुख्य सचेतक नियुक्त किया है।

सुनील तटकरे ने कहा कि मैंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है। मैं महाराष्ट्र में पार्टी को मज़बूत करूंगा। मैंने पार्टी के सभी नेताओं को विश्वास में लिया है। मैंने सभी विधायकों और ज़िला परिषद नेताओं की बैठक भी बुलाई है।

शरद पवार ने रविवार को कहा कि वह अपनी पार्टी में बड़े राजनीतिक घटनाक्रम को देखते हुए किसी से नाराज नहीं हैं, लेकिन उन्होंने पार्टी अध्यक्ष के दिशानिर्देशों को ‘‘नहीं मानने’’ और ‘‘गलत रास्ता’’ अपनाने के लिए वरिष्ठ नेताओं प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे की आलोचना की।

राकांपा प्रमुख ने कहा, ‘‘मैं प्रफुल्ल पटेल और तटकरे को छोड़कर किसी से नाराज नहीं हूं। मैंने उन्हें महासचिव नियुक्त किया था, लेकिन उन्होंने पार्टी अध्यक्ष के दिशानिर्देशों को नहीं माना और गलत रास्ता अपना लिया। उन्हें उस पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें यह समझना होगा और तय करना होगा कि वे आगे इसे जारी रखना चाहते हैं या नहीं।’’

शरद पवार के करीबी सहयोगी माने जाने वाले पटेल को पिछले महीने पार्टी के 24वें स्थापना दिवस पर सुप्रिया सुले के साथ राकांपा के कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर पदोन्नत किया गया था। तटकरे, जिनकी बेटी अदिति ने रविवार को मंत्री पद की शपथ ली, उन्हें राकांपा का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया था।

पटेल ने पवार पर कोई टिप्पणी नहीं की। पटेल ने कहा कि वह 1991 से लोकसभा या राज्यसभा के सदस्य रहे हैं और पार्टी ने उन्हें जो भी दिया है, उसके लिए वह हमेशा आभारी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जो भी निर्णय लिया गया है, वह अजित पवार के नेतृत्व में पार्टी के निर्णय के रूप में लिया गया है। सभी ने सरकार में शामिल होने का निर्णय लिया है। हमने यह निर्णय राकांपा के रूप में लिया है।’’

Web Title: Nationalist Congress Party Photo frame of Praful Patel removed from Nationalist Student Congress office watch video

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे