Good News, राष्ट्रीय खेल सम्मान का ऐलान, एमपी के तीन खिलाड़ी; एक कोच का चयन

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Published: December 20, 2023 08:16 PM2023-12-20T20:16:26+5:302023-12-20T20:18:40+5:30

मध्य प्रदेश के लिए अच्छी खबर है। राष्ट्रीय खेल सम्मान का ऐलान हो गया है। इसमें मध्य प्रदेश के तीन खिलाड़ी और एक कोच को पुरस्कृत किया जाएगा। मध्य प्रदेश से जुड़े तीन खिलाड़ी ऐश्वर्या, प्राची और सुशील को अर्जुन पुरस्कार मिलेगा। हॉकी प्रशिक्षक शिवेंद्र को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

National sports honor announced, three players from MP; Choosing a Coach | Good News, राष्ट्रीय खेल सम्मान का ऐलान, एमपी के तीन खिलाड़ी; एक कोच का चयन

Good News, राष्ट्रीय खेल सम्मान का ऐलान, एमपी के तीन खिलाड़ी; एक कोच का चयन

Highlightsराष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का ऐलानखेल पुरस्कारों के लिए एमपी की तीन खिलाड़ी और एक कोच चयनराष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

मध्य प्रदेश के तीन खिलाड़ियों और एक प्रशिक्षक को राष्ट्रीय खेल सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के ओलंपिक खिलाड़ी ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर, पेरा केनोइंग प्राची यादव और मध्य प्रदेश महिला हॉकी अकादमी की पूर्व खिलाड़ी और वर्तमान में हॉकी इंडिया की स्टार प्लेयर सुशीला चानू को राष्ट्रीय स्तर के उत्कृष्ट खेल पुरस्कार अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। भारतीय हॉकी टीम के कोच शिवेंद्र सिंह को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 9 जनवरी 2024 को सुबह 11 बजे राष्ट्रपति भवन में खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से सम्मानित करेगी।

 मध्य प्रदेश के तीन खिलाड़ियों के बारे में जानिए-
 ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर- मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के स्टार शूटर 22 साल के ऐश्वर्या इस साल संपन्न हुए एशियाई गेम्स में सबसे सफल भारतीय एथलीट थे। उन्होंने एशियाई गेम्स में दो स्वर्ण एक रजत और एक काम से पदक अपने नाम किया था। खरगोन के रहने वाले  ऐश्वर्या प्रताप सिंह ने वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है और 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन पुरुष एकल इवेंट में रजत पदक जीता।

 प्राची यादव- मध्य प्रदेश की पेरा केनोईंग प्राची यादव ने पेरिस पैरा ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। उन्होंने हाल ही में आईसीएफ स्पिरिट एंड पैरा केनो वर्ल्ड चैंपियनशिप जर्मनी में चौथा स्थान हासिल कर पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है। प्राची भारत की पहले एथलीट है जिन्होंने पेरिस पैरा ओलंपिक के लिए कोटा हासिल किया है।

 सुशीला चानू -मध्य प्रदेश महिला हॉकी अकादमी ग्वालियर की पहले बैच की उत्कृष्ट खिलाड़ी है। सुशीला ने कई उपलब्धियां हासिल की है। जर्मनी में हुए वूमन्स हॉकी जूनियर वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने सुशीला की कप्तानी में कांस्य पदक हासिल किया था। 2014 एशियन गेम्स में उन्होंने भारतीय टीम को  कांस्य पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई। 2016 में रियो ओलंपिक में सुशीला भारतीय टीम की कप्तान भी रही।

 शिवेंद्र सिंह- मध्य प्रदेश के शिवेंद्र सिंह वर्तमान में भारतीय हॉकी टीम के कोचिंग स्टाफ में शामिल है। उन्होंने लगभग 160 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं और लगभग 80 गोल अपने नाम किए हैं। शिवेंद्र को द्रोणाचार्य पुरस्कार से विभूषित किया जाएगा।
 

Web Title: National sports honor announced, three players from MP; Choosing a Coach

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे