लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय प्रेस दिवस: मीडिया से सनसनी पैदा करने से बचने, फर्जी खबरों पर रोक लगाने का आह्वान

By भाषा | Updated: November 16, 2021 21:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 नवंबर राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवर पर मंगलवार को मीडिया से पत्रकारिता के प्रमुख सिद्धांतों को कायम रखने और सनसनी पैदा करने से बचने के साथ ही भारत के जीवंत लोकतंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने और फर्जी खबरों के खतरे को रोकने का आह्वान किया गया।

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने इस अवसर पर मीडियाकर्मियों को बधाई दी और उनसे झूठी व सनसनीखेज खबरों पर लगाम लगाने का आह्वान करते हुए कहा कि निष्पक्ष तथा प्रामाणिक सूचना स्वस्थ लोकतंत्र के लिए जरूरी है।

नायडू ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ‘‘राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर मीडिया से जुड़े सभी मित्रों को हार्दिक बधाई। जनता को सही, निष्पक्ष, प्रामाणिक और सामयिक सूचना से शिक्षित करने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका है, यह स्वस्थ लोकतंत्र के लिए जरूरी भी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मीडिया झूठी और सनसनीखेज खबरों के बढ़ते प्रचलन को रोके। सोशल मीडिया का प्रयोग समाज में एकता, सौहार्द और सजगता बढ़ाने में होना चाहिए।’’

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि मीडिया एक निगरानी संस्था है और इसकी भारत के जीवंत लोकतंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने अपने वीडियो संदेश में मीडिया से फर्जी खबरों की समस्या से निजात पाने का आह्वान किया।

ठाकुर ने कहा, “राष्ट्रीय प्रेस दिवस भारत के नागरिकों के महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाने में मीडिया और प्रेस की भूमिका को प्रतिबिंबित करने का दिन है। मीडिया एक निगरानी संस्था है और भारत के जीवंत लोकतंत्र में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है।”

मंत्री ने कहा, “ इस दिन, मैं मीडिया के अपने मित्रों से आह्वान करता हूं कि वे फर्जी खबरें और फर्जी विमर्श के खतरे पर काबू पाने के लिए सभी प्रयास करें। सरकार ने अपनी तरफ से कुछ उपाय किए हैं, जैसे पत्र सूचना ब्यूरो में फैक्ट चैक (तथ्यों की जांच) इकाई स्थापित करना, जिसे लोकप्रियता मिली है।”

भारतीय पेस परिषद (पीसीआई) ने इस अवसर पर 'मीडिया से कौन नहीं डरता?' विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए तमिल भाषा की पत्रिका ‘तुगलक’ के संपादक स्वामीनाथन गुरुमूर्ति ने मीडिया में स्वतंत्रता के पहले से लेकर आज तक आए बदलावों की चर्चा की।

सोशल मीडिया के बारे में बात करते हुए उन्होंने इसे ‘अराजकतावादी’ बताया और कहा कि इस पर पूर्ण प्रतिबंध लगना चाहिए, क्योंकि यह हर किसी की छवि, राष्ट्रीय सुरक्षा व राष्ट्रीय हितों के प्रति खतरा पैदा करता है।

संगोष्ठी में शामिल लोगों में से कुछ ने गुरुमूर्ति के सुझाव से असहमति जताते हुए कहा कि असत्यापित सूचनाओं के प्रसार को रोकने के लिए उपाय किए जाने की जरूरत है और गलत सूचना के प्रसार को रोकने के लिए सोशल मीडिया पर पूर्ण प्रतिबंध उचित कदम नहीं होगा।

पीसीआई की स्थापना के सम्मान में प्रति वर्ष 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया जाता है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस मौके पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब सच बोलने की सजा मिले, तो साफ है कि सत्ता झूठ की है।

गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘जब सच बोलने पर सज़ा मिले, तो साफ़ है कि सत्ता झूठ की है।’’

इस अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक बयान में कहा कि किसी भी घटना के सभी सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं को जनता के सामने उजागर करने की मीडिया की भूमिका राष्ट्र की लोकतांत्रिक नींव को मजबूत करने में मदद करती है।

उन्होंने कहा कि मीडिया सरकार के विभिन्न अंगों के बीच एक सेतु का काम करती है और एक स्थिर लोकतांत्रिक व्यवस्था को बढ़ावा देती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारत अधिक खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?