लाइव न्यूज़ :

National Herald Case: सोनिया गांधी ने ईडी के समक्ष पेश होने के लिए मांगी और मोहलत, खराब सेहत का दिया हवाला

By रुस्तम राणा | Updated: June 22, 2022 20:31 IST

कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने बुधवार को ट्वीट किया कि सोनिया गांधी ने आज ईडी को पत्र लिखकर अपनी उपस्थिति को कुछ हफ्तों के लिए स्थगित करने की मांग की है, जब तक कि वह पूरी तरह से ठीक नहीं हो जातीं।

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर पर कांग्रेस सचिव जयराम रमेश ने इस संबंध मे दी जानकारीसोनिया गांधी ने पत्र लिखकर ईडी से मांगी है कुछ और दिनों की महोलतराहुल गांधी से ईडी 13 से 21 जून के बीच पांच बार कर चुकी है पूछताछ

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से पेश होने के लिए और समय मांगा है। ईडी ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष को 23 जून को मामले में पूछताछ के लिए पेश होने के लिए कहा गया था। 

कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने बुधवार को ट्वीट किया कि सोनिया गांधी ने आज ईडी को पत्र लिखकर अपनी उपस्थिति को कुछ हफ्तों के लिए स्थगित करने की मांग की है, जब तक कि वह पूरी तरह से ठीक नहीं हो जातीं। कांग्रेस महासचिव ने ट्विटर पर बताया कि उन्हें (सोनिया गांधी) कोविड और फेफड़ों के संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती होने के बाद घर पर आराम करने की सख्त सलाह दी गई थी। 

जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में लिखा, कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी को कोरोना और फेफड़ों के संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती होने के बाद डॉक्टरों द्वारा घर पर आराम करने की सख्त सलाह के दृष्टिगत। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, श्रीमती सोनिया गांधी ने आज ED को पत्र लिखकर उनके पूरी तरह से ठीक होने तक अगले कुछ हफ्तों के लिए उनकी उपस्थिति को स्थगित करने का अनुरोध किया है।

बता दें कि इस मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय ने शुरुआत में सोनिया को नोटिस जारी कर 8 जून को पूछताछ के लिए एजेंसी के सामने पेश होने को कहा था। लेकिन उनकी तबियत ठीन न होने के चलते बाद में एजेंसी ने उन्हें 23 जून को पेश होने के लिए नया समन जारी किया था।

सोनिया को अपने निचले श्वसन पथ में संक्रमण और कोविड के बाद की जटिलताओं के बाद अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। ईडी इसी मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से 13 जून से 21 जून के बीच पांच बार पूछताछ कर चुकी है।

टॅग्स :सोनिया गाँधीप्रवर्तन निदेशालयJairam Rameshराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत