लाइव न्यूज़ :

नेशनल हेरल्ड मामलाः सोनिया गांधी से पूछताछ जारी, प्रियंका गांधी भी मौजूद; ईडी दफ्तर में डॉक्टर, आरामगाह की व्यवस्था

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 21, 2022 14:59 IST

ईडी दफ्तर के अंदर सोनिया गांधी के साथ प्रियंका गांधी भी मौजूद हैं। सोनिया गांधी जो हाल ही में कोरोना वायरस से संक्रमित हुईं थीं, के लिए ईडी दफ्तर में डॉक्टरों और उनके आराम करने के लिए एक कमरे की व्यवस्था की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देसोनिया गांधी के ईडी द्वारा तलब किए जाने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काफी हंगामा कियासोनिया गांधी के साथ उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी भी मौजूद थींविरोध को लेकर लोकसभा में सरकार ने कहा कि क्या कांग्रेस अध्यक्ष कोई ‘सुपर ह्यूमन बीइंग’ हैं

नई दिल्लीः नेशनल हेरल्ड धनशोधन मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी पूछताछ शुरू कर चुकी है। 75 वर्षीय कांग्रेस अध्यक्ष 'जेड प्लस' सुरक्षा घेरे के बीच दोपहर के समय संघीय जांच एजेंसी के मुख्यालय पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ उनके बेटे राहुल गांधी व बेटी प्रियंका गांधी भी उनके साथ थीं।

ईडी दफ्तर के अंदर सोनिया गांधी के साथ प्रियंका गांधी भी मौजूद हैं। सोनिया गांधी जो हाल ही में कोरोना वायरस से संक्रमित हुईं थीं, के लिए ईडी दफ्तर में डॉक्टरों और उनके आराम करने के लिए एक कमरे की व्यवस्था की गई है। सोनिया गांधी की सेहत के मद्देनजर ईडी दफ्तर में डॉक्टरों को बुलाया गया है। वहीं ज्यादा पूछताछ के दौरान आराम के लिए कांग्रेस अध्यक्ष के लिए एक अलग से कमरे की व्यवस्था की गई है। 

दिल्ली पुलिस ने सोनिया गांधी के जनपथ स्थित आवास और ईडी कार्यालय के बीच एक किलोमीटर के रास्ते पर भारी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती कर रखी है। इलाके के आसपास यातायात पर पाबंदी लगा दी गई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इसके मद्देनजर नई एडवाइजरी जारी की है। वहीं पार्टी ने शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ एजेंसी की कार्रवाई की आलोचना की है और इसे ''राजनीतिक प्रतिशोध'' करार दिया है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसका सड़कों पर जमकर विरोध किया। कइयों को हिरासत में भी लिया गया है। ईडी के तलब किए जाने के विरोध में हंगामा करने पर सरकार ने विपक्षी दल पर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या कांग्रेस अध्यक्ष कोई ‘सुपर ह्यूमन बीइंग’ (महामानव) हैं। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस के सदस्य तख्तियां लेकर आए थे जिन पर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की तस्वीर के साथ ‘सत्यमेव जयते’ लिखा था।।

वे नेशनल हेरल्ड अखबार से जुड़े धनशोधन मामले में ईडी द्वारा सोनिया को तलब किये जाने और बृहस्पतिवार को उनसे पूछताछ के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इस पर संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, ‘‘जिनके बारे में ये तख्तियां लेकर आए हैं, उनके बारे में मै पूछना चाहता हूं। कानून के सामने सब समान हैं या नहीं। कांग्रेस अध्यक्ष हैं तो क्या ‘सुपर ह्यूमन बीइंग’ हैं।’’

टॅग्स :सोनिया गाँधीनेशनल हेराल्डप्रवर्तन निदेशालयकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए