लाइव न्यूज़ :

रवांडा जाने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे नरेंद्र मोदी, मेजबान देश को देंगे ये खास तोहफा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 21, 2018 11:46 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले सप्ताह 23 से 27 जुलाई को विदेश यात्रा पर जा रहे हैं। वह रवांडा, युगांडा और दक्षिण अफ्रीका की यात्रा पर जाएंगे।

Open in App

नई दिल्ली, 21 जुलाई: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले सप्ताह 23 से 27 जुलाई को विदेश यात्रा पर जा रहे हैं। वह रवांडा, युगांडा और दक्षिण अफ्रीका की यात्रा पर जाएंगे। इस बात की जानकारी विदेश मंत्रालय ने देते हुए कहा है कि तीन देशों की यात्रा के दौरान मोदी ब्रिक्स सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे।

 यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली रवांडा यात्रा होगी। ऐसे में इस यात्रा के दौरान भारत रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर करेगा। इस यात्रा के दौरान मोदी शिष्टमंडल स्तरीय वार्ता करने के अलावा युगांडा की संसद को भी संबोधित करेंगे।

पीएम मोदी ने 2014 से अब तक किया 84 देशों का दौरा, जानें इनमें हुआ कितने का खर्चा

इस दौरान पर वह  मेजबान देश को एक खास तोहफा देंगे। पीएम यात्रा के दौरान रवेरू मॉडल गांव का दौरा करेंगे और 200 गायें वहां के लोगों को तोहफे में देंगे। खबर के अनुसार ये गांव रंवाडा के पूर्वी राज्य में स्थित है। इन गायों को रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कागामे के फ्लैगशिप कार्यक्रम ‘गिरिंका’ में योगदान के तहत दिया जाएगा। 

साथ ही गिरिंका गरीबी उन्मूलन के लिए रंवाडा की सरकार का एक अहम कार्यक्रम है। इसका अर्थ होता है ‘एक गाय रखिए’। रवांडा की सरकार ने साल 2006 में ‘एक गरीब परिवार के लिए एक गाय’ योजना लाॉंच की है। इसी को देखते हुए पीएम मोदी ये खास तोहफा वहां की सरकार को देंगे।

भारतीय अधिकारियों के मुताबिक गायों को स्थानीय वातावरण में रहने के लिए तैयार किया गया है। रवांडा की सीमाएं समुद्री तट से नहीं मिलती हैं।यात्रा के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री दक्षिण अफ्रीका जाएंगे. वहां वह ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेंगे। सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा सहित तमाम वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होनी है. ब्रिक्स में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस