लाइव न्यूज़ :

पीएम नरेंद्र मोदी से केंद्रीय श्रम संघों की मांग- जरूरतमंद परिवारों को 7500 रुपये की सरकारी मदद दे सरकार

By भाषा | Updated: May 6, 2020 05:34 IST

ज्ञापन में प्रधामंत्री से कहा गया है, ''इस समय श्रमजीवी लोगों को अपने जीवन-यापन की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए नकद सहायता बहुत जरूरी हो गयी है। ...हम प्रत्येक जरूरतमंद परिवार (आयकर भुगतान के दायरे में न आने वाले परिवारों) को तीन माह तक करीब 7500 रुपये की सरकारी मदद की मांग करते हैं।''

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय श्रम संघों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस समय कोरोना वायरस महामारी के चलते पााबंदी के इस दौर में जरूतमंद मजदूर-परिवारों को तीन माह तक 7500 रुपये की नकद सरकारी मदद दिए जाने की अपील की है।इन संगठनों ने आवागमन पर लागू प्रतिबंध में फंसे श्रमिकों को मुफ्त यात्रा की व्यवस्था किए जाने की भी मांग की है।

केंद्रीय श्रम संघों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस समय कोरोना वायरस महामारी के चलते पााबंदी के इस दौर में जरूतमंद मजदूर-परिवारों को तीन माह तक 7500 रुपये की नकद सरकारी मदद दिए जाने की अपील की है।

इन संगठनों ने आवागमन पर लागू प्रतिबंध में फंसे श्रमिकों को मुफ्त यात्रा की व्यवस्था किए जाने की भी मांग की है। श्रमिक संगठनों ने इन मांगों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संयुक्त ज्ञापन भेजा है। इस पर दस यूनियनों के हस्ताक्षर हैं।

सरकार ने कोविड-19 महामारी की रोकथाम के उपाय के तौर पर देश भर में लोगों को अपने घरो में रहने का निर्देश दिया है तथा सामान्य यातायात तथा व्यावसायिक कायों पर पाबंदी लगा दी है। यह पाबंदी 25 मार्च से लागू है।

ज्ञापन में प्रधामंत्री से कहा गया है, ''इस समय श्रमजीवी लोगों को अपने जीवन-यापन की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए नकद सहायता बहुत जरूरी हो गयी है। ...हम प्रत्येक जरूरतमंद परिवार (आयकर भुगतान के दायरे में न आने वाले परिवारों) को तीन माह तक करीब 7500 रुपये की सरकारी मदद की मांग करते हैं।''

पत्र में जगह जगह फंसे परदेसी मजदूरों को रेलगाड़ी या सार्वजनिक परिवन प्रणाली से अपने गांव-घर वास जाने की मुफ्त सुविधा किए जाने की भी मांग की गयी है। पत्र पर इंटक, एटक, एचएमएस,सीटू, एआईयूटीयूसी, सेवा, एआईसीसीटीयू, एलपीएफ, टीयूसीसी और यूटीयूसी के प्रतिनिधियों के हस्ताक्षर हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियामोदी सरकारनरेंद्र मोदीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण