लाइव न्यूज़ :

Narendra Modi In Azamgarh: 'देश-विदेश से जो भी ताकत इकट्ठी करनी है कर लो, सीएए खत्म नहीं कर सकते', पीएम मोदी ने दी चेतावनी

By धीरज मिश्रा | Updated: May 16, 2024 12:17 IST

Narendra Modi In Azamgarh: पीएम ने कहा कि यह मोदी ही है जिन्होंने आपको बेनकाब किया है, आप एक पाखंडी, सांप्रदायिक हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसीएए पर बोले मोदी, इसे खत्म नहीं कर सकते हैंपीएम ने कहा कि मोदी की गारंटी का मतलब क्या होता है इसका ताजा उदाहरण सीएए कानून हैसीएए कानून के तहत शरणार्थियों को भारत में नागरिकता देने का काम शुरू हो गया

Narendra Modi In Azamgarh:लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को उत्तर प्रदेश में थे। यहां उन्होंने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस-सपा और इंडिया गठबंधन पर जोरदार निशाना साधा। पीएम ने कहा कि यह मोदी ही हैं जिन्होंने आपको बेनकाब किया है। आप एक पाखंडी, सांप्रदायिक हैं। आपने इस देश को 60 वर्षों तक सांप्रदायिक आग में जलने के लिए छोड़ दिया। पीएम मोदी ने कहा कि मैं कहना चाहता हूं यह मोदी की गारंटी है 'देश-विदेश कहीं से भी, जो भी ताकत इकट्ठी करनी है कर लो'। मैं भी मैदान में हूं तुम भी मैदान में हो। लेकिन, आप सीएए को खत्म नहीं कर सकते।

पीएम ने कहा कि मोदी की गारंटी का मतलब क्या होता है इसका ताजा उदाहरण सीएए कानून है। कल ही सीएए कानून के तहत शरणार्थियों को भारत में नागरिकता देने का काम शुरू हो गया। यह वो लोग हैं जो शरणार्थी बनकर लंबे अरसे से हमारे देश में रह रहे हैं, यह वो लोग हैं जो धर्म के आधार पर हुए भारत के बंटवारे का शिकार हुए थे।

पीएम ने कहा कि कांग्रेस महात्मा गांधी का नाम लेकर सत्ता की सीढ़ियां तो चढ़ जाते हैं लेकिन महात्मा गांधी के बातों को याद नहीं रखते, महात्मा गांधी ने ही उन्हें भरोसा दिया था कि वे भारत कभी भी आ सकते हैं। 70 वर्षों में हजारों परिवार मजबुरन मुसीबत में भारत आए लेकिन कांग्रेस ने कभी इनकी सुध नहीं ली क्योंकि ये कांग्रेस के वोट बैंक नहीं है।

पीएम मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन वाले कहते हैं कि मोदी जो सीएए लाया है, वह जब मोदी जाएगा तब सीएए भी जाएगा। क्या इस देश में कोई माई का लाल पैदा हुआ है जो सीएए को खत्म कर सके। यह देश जान गया है कि इन लोगों ने वोटबैंक की राजनीति करके, हिंदू-मुसलमान को लड़ाकर धर्मनिरपेक्षता का ऐसा चोला पहन लिया था कि इनकी सच्चाई सामने नहीं आती थी, यह मोदी है जिसने आपका यह नकाब उतारा है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर