लाइव न्यूज़ :

नरसिंहानंद सरस्वती ने 'हर घर तिरंगा' अभियान के बहिष्कार की अपील की, कहा- इस तिरंगे ने तुम्हे बर्बाद किया है

By शिवेंद्र राय | Updated: August 12, 2022 17:48 IST

डासना मंदिर के महंत नरसिंहानंद सरस्वती ने हर घर तिरंगा अभियान को लेकर विवादित टिप्पड़ी की है। सोशल मीडिया पर एक वीडीयो वायरल है जिसमें नरसिंहानंद सरस्वती हिंदुओं से तिरंगे के बहिष्कार की अपील कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतिरंगे का बहिष्कार करो क्योंकि इस तिरंगे ने तुम्हे बर्बाद किया है- नरसिंहानंद सरस्वतीहिंदू के घर पर भगवा ध्वज होना चाहिए- नरसिंहानंद सरस्वतीमुसलमानों को पैसे देने वाले तिरंगा अभियान का बहिष्कार करो- नरसिंहानंद सरस्वती

नई दिल्ली: अपने विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले गाजियाबाद के शिव शक्ति धाम डासना मंदिर के महंत नरसिंहानंद सरस्वती ने फिर से एक भड़काऊ बयान दिया है। एक वीडियो जारी कर नसिंहानंद सरस्वती ने केंद्र सरकार के हर घर तिरंगा अभियान का विरोध किया है और हिंदूओं से अपील की है कि वो तिरंगे का बहिष्कार करें और घर पर भगवा ध्वज फहराएं।

वायरल वीडियो में नरसिंहानंद सरस्वती ने कहा है, "तिरंगे के नाम पर एक बहुत बड़ा अभियान इस देश में चल रहा है और वो भारत की सत्तारूढ़ पार्टी करवा रही है। तिरंगे का सबसे बड़ा ऑर्डर बंगाल की कंपनी में एक सलाउद्दीन नाम के मुसलमान को दिया गया है। दुनिया के सबसे बड़े पाखंडी अगर कोई हैं तो वो हिंदू हैं। वो हिंदुओं के दलाल जो मुसलमानों के आर्थिक बहिष्कार की बात करते हैं, जब इनकी सरकार बन जाती है तो सरकारी ठेके भी मुसलमान को देते हैं। ये कितना बड़ा षडयंत्र है। हिंदुओं इस अभियान का बहिष्कार करो।"

अपने भड़काऊ वीडियो में डासना मंदिर के महंत नरसिंहानंद सरस्वती आगे कहते हैं, "अगर जिंदा रहना है तो मुसलमानों को पैसे देने वाले इस तिरंगा अभियान का बहिष्कार करो। घर में पुराना तिरंगा लगाओ, लेकिन सलाउद्दीन को एक भी पैसा मत दो। ये तुम्हारे पैसों पर मुसलमानों को अमीर बनाकर तुम्हारे बच्चों की हत्या का इंतजाम नहीं कर सकते। किसी भी मुसलमान के पास जब हिंदू का पैसा जाता है तो वो जिहाद के लिए जकात देता है और वही जकात तुम्हारे और तुम्हारे बच्चों के कत्ल के लिए काम आती है। तिरंगे का बहिष्कार करो क्योंकि इस तिरंगे ने तुम्हे बर्बाद किया है। हिंदू के घर पर भगवा ध्वज होना चाहिए।"

गाजियाबाद के शिव शक्ति धाम डासना मंदिर के महंत नरसिंहानंद सरस्वती ने पहली बार कोई विवादित बयान नहीं दिया है। इससे पहले भी नरसिंहानंद भड़काऊ और सांप्रदायिक बयानबाजी कर चुके हैं। इससे पहले नरसिंहानंद सरस्वती ने कह चुके हैं कि अगर कोई मुस्लिम व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री बना तो 20 साल में 50 प्रतिशत हिंदुओं का धर्मांतरण हो जाएगा।

इतना ही नहीं नरसिंहानंद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ भी टिप्पणी कर चुके हैं। महात्मा गांधी को नरसिंहानंद ने करोड़ों हिदुओं का हत्यारा कहा था। नरसिंहानंद ने कहा था कि हिंदुओं  के पास के पास कहने के लिए अपनी एक इंच जगह भी नहीं है। महात्मा गांधी के कारण आज हमारे संत, महात्मा जेल जा रहे हैं। इस मामले में केस दर्ज होने पर नरसिंहानंद ने कहा था कि उनका वीडियो पुराना है और किसी ने साजिश के तहत इसे वायरल कर दिया है। वह 'हिन्दू स्वाभिमान' नामक संस्था भी चलाते हैं। 

टॅग्स :हर घर तिरंगाआजादी का अमृत महोत्सवगाजियाबादHindu Senaवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर