लाइव न्यूज़ :

नारद मामला: ममता व अन्य ने हलफनामा दाखिल करने के लिए अदालत में नयी याचिकाएं दायर कीं

By भाषा | Updated: June 28, 2021 19:34 IST

Open in App

कोलकाता, 28 जून पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, कानून मंत्री मलय घटक और राज्य सरकार ने नारद स्टिंग टेप मामले को स्थानांतरित करने के सीबीआई के अनुरोध वाली याचिका के संबंध में हलफनामा दाखिल करने के लिए सोमवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय में नए आवेदन दाखिल किए। यह आवेदन उच्चतम न्यायालय के निर्देश के अनुसार दाखिल किए गए हैं।

राज्य सरकार, मुख्यमंत्री और कानून मंत्री के जवाबी हलफनामे लेने से इनकार करने वाले उच्च न्यायालय के नौ जून के आदेश को उच्चतम न्यायालय ने रद्द कर दिया था। इसके साथ ही 25 जून को उच्चतम न्यायालय ने उच्च न्यायालय की पांच-न्यायाधीशों की पीठ को मामले को स्थानांतरित करने की सीबीआई की याचिका पर फैसला करने से पहले उनकी याचिकाओं पर नए सिरे से विचार करने को कहा था।

जांच एजेंसी ने नारद मामले को यहां की विशेष सीबीआई अदालत से उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने का अनुरोध किया है। नारद स्टिंग टेप मामले की अगली सुनवाई मंगलवार को होनी है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय पीठ इस मामले की सुनवाई करेगी।

उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद राज्य सरकार, मुख्यमंत्री और कानून मंत्री ने सोमवार को हलफनामा दाखिल करने के लिए नए आवेदन दायर किए।जांच एजेंसी ने नारद मामले को सीबीआई की विशेष अदालत से उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने के अपने अनुरोध में मुख्यमंत्री और कानून मंत्री को भी पक्ष बनाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र