लाइव न्यूज़ :

नायडू ने कोविड के बाद के काल में शहरों में साइकिल की सवारी को बढ़ावा देने की वकालत की

By भाषा | Updated: November 28, 2020 20:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 नवंबर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शहरों में साइकिल की सवारी की संस्कृति को बढ़ावा देने एवं उसके वास्ते विशिष्ट ट्रैक बनाने का शनिवार को आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि साइकिल की सवारी स्वास्थ्यवर्धक तथा बिल्कुल प्रदूषण नहीं फैलने समेत इसके कई फायदे हैं।

वीडियो लिंक के माध्यम से ‘कोविड के बाद की दुनिया में साइकिल की सवारी’ विषयक वेबिनार में अपने भाषण में नायडू ने कहा कि व्यापक जनजागरूकता अभियानों एवं नियमित प्रचार कार्यक्रमों के जरिये साइकिल की सवारी को बढ़ावा देने के लिए एक जनांदोलन चलाने की जरूरत है।

वेबिनार के विषय को महत्वपूर्ण करार देते हुए उन्होंने इस ग्रह को हराभरा एवं सुरक्षित बनाने के लिए सामूहिक वैश्विक प्रयासों का आह्वान किया।

उन्होंने खासकर विश्वविद्यालय के युवकों से साइकिल की सवारी करने का आह्वान किया । उन्होंने कहा कि ज्यादातर विश्वविद्यालयों में विशाल जगह होती है, जहां विद्यार्थी आसानी से साइकिल चला सकते हैं।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि इस महामारी ने लोगों के रहन-सहन, खरीदारी, समय बिताने और यात्रा करने के तौर तरीके बदल दिये हैं, पाबंदियों से मोटर आधारित यातायात घट गया एवं साइकिलों के इस्तेमाल में वृद्धि हुई तथा लोग पैदल भी चलने लगे।

उन्होंने कहा कि साइकिल की सवारी बैठकर काम करने की जीवनशैली से जुड़े जोखिम को घटाने का सबसे अच्छा तरीका है और यह ऊर्जा स्रोतों पर शून्य निर्भरता, शून्य प्रदूषण एवं स्वास्थ्य में सुधार जैसे कई फायदे पहुंचाती है।

उन्होंने कहा कि इस महामारी ने साइकिल की सवारी को शहरी परिवहन प्रणाली में बढ़ावा देने एवं उनके समेकन का एक दुर्लभ मौका प्रदान किया है, ऐसे में शहरी नियोजकों तथा नीति-निर्माताओं को अपनी योजना एवं नीतियों पर पुनर्विचार करना चाहिये और विशिष्ट साइकिल ट्रैकों को चिह्नित करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम