लाइव न्यूज़ :

Nagrota bypoll seat: 24647 वोट से जीतीं देवयानी राणा, पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह राणा की बेटी को 42350 और हर्ष देव सिंह को 17703 मत

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 14, 2025 12:31 IST

Nagrota bypoll seat: देवयानी राणा ने अपनी जीत पर कहा, "हमारा सौभाग्य है कि जिस तरीके से 2024 में नगरोटा निर्वाचन क्षेत्र के हर मतदाता ने बढ़-चढ़कर हमको आर्शीवाद दिया था और एक बार फिर हमें सौभाग्य मिला है 2025 में हर घर हर परिवार ने हमें बढ़-चढ़कर आर्शीवाद दिया है।"

Open in App
ठळक मुद्देNagrota bypoll seat: 2025 में हर घर हर परिवार ने हमें बढ़-चढ़कर आर्शीवाद दिया है।Nagrota bypoll seat: 75 प्रतिशत से अधिक लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था।Nagrota bypoll seat: पॉलिटेक्निक कॉलेज के सेमिनार हॉल में की जा रही है, जहां 23 टेबल लगाए गए हैं।

जम्मूः जम्मू-कश्मीर की नगरोटा उपचुनाव सीट पर भाजपा की देवयानी राणा ने निर्णायक 11वें और अंतिम दौर की मतगणना में 42,183 वोट हासिल कर जीत हासिल की है। 24,522 वोटों के भारी अंतर से हुई इस जीत ने जम्मू ज़िले में भाजपा की सीट बरकरार रखने को सुनिश्चित कर दिया है। जम्मू जिले के नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए जारी मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार देवयानी राणा ने कमाल कर दिया। सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस की उम्मीदवार तीसरे स्थान पर रहे। देवयानी को 42350 वोट मिले। हर्ष देव सिंह को 17703 मत मिले।

नगरोटा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार देवयानी राणा ने अपनी जीत पर कहा, "हमारा सौभाग्य है कि जिस तरीके से 2024 में नगरोटा निर्वाचन क्षेत्र के हर मतदाता ने बढ़-चढ़कर हमको आर्शीवाद दिया था और एक बार फिर हमें सौभाग्य मिला है 2025 में हर घर हर परिवार ने हमें बढ़-चढ़कर आर्शीवाद दिया है।"

राणा का मुकाबला नेशनल कॉन्फ्रेंस की उम्मीदवार और जिला विकास परिषद की मौजूदा सदस्य शमीम बेगम और जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के उम्मीदवार हर्ष देव सिंह से है। सिंह राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री और रामनगर से तीन बार के विधायक हैं। इस सीट पर कुल 10 उम्मीदवार मैदान में हैं थे। मतगणना के मद्देनजर जम्मू मे सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

मतगणना गांधी नगर के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के सेमिनार हॉल में की जा रही है, जहां 23 टेबल लगाए गए हैं। अंतिम परिणाम शुक्रवार दोपहर तक आने की उम्मीद है। नगरोटा में मंगलवार को मतदान हुआ था और 75 प्रतिशत से अधिक लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था। देवयानी राणा पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह राणा की बेटी हैं, जिनके निधन के कारण उपचुनाव हो रहा है। उन्होंने 2024 के विधानसभा चुनाव में यहां से जीत दर्ज की थी। पिछले साल उनका निधन हो गया था।

टॅग्स :उपचुनावजम्मू कश्मीरBJPचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम