लाइव न्यूज़ :

Nagpur Violence: नागपुर हिंसा के मास्टरमाइंड फहीम समीम खान अरेस्ट, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के खिलाफ लड़ा था चुनाव, अपडेट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 19, 2025 14:25 IST

Nagpur Violence: भीड़ ने इलाके के लोगों में तनाव और डर पैदा करने के लिए कुल्हाड़ी, पत्थर, लाठी और अन्य हथियार लहराए।

Open in App
ठळक मुद्देधार्मिक दुश्मनी पैदा हुई और झड़पें बढ़ गईं। लोकसभा चुनाव नागपुर निर्वाचन क्षेत्र से लड़ा था। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के खिलाफ चुनाव लड़ा था।

Nagpur Violence: नागपुर पुलिस ने बुधवार को 17 मार्च (सोमवार) को नागपुर में हुई सांप्रदायिक झड़पों के कथित मास्टरमाइंड की पहचान कर ली है। इस झड़प में पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल हो गए थे। आरोपी फहीम समीम खान की पहली तस्वीर भी जारी की गई है। आरोप है कि 38 वर्षीय आरोपी ने दंगा भड़काने के इरादे से झड़प वाले दिन शाम करीब 4 बजे छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा के पास अपने समुदाय के 400 से 500 लोगों को इकट्ठा किया था। इलाके में तैनात पुलिसकर्मियों ने बार-बार स्पीकर के जरिए घोषणा की थी कि भीड़ को मौके से हट जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भीड़ का इकट्ठा होना गैरकानूनी है। हालांकि, भीड़ ने इलाके के लोगों में तनाव और डर पैदा करने के लिए कुल्हाड़ी, पत्थर, लाठी और अन्य हथियार लहराए। इससे धार्मिक दुश्मनी पैदा हुई और झड़पें बढ़ गईं। फहीम खान माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) के शहर अध्यक्ष है। 2024 का लोकसभा चुनाव नागपुर निर्वाचन क्षेत्र से लड़ा था। एमडीपी के उम्मीदवार था।

खास बात यह है कि वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। 6.5 लाख से अधिक मतों के भारी अंतर से हार गया था। खान नागपुर के यशोधरा नगर में संजय बाग कॉलोनी के निवासी है। सोमवार को शहर में हुई हिंसक झड़पों के सिलसिले में दर्ज एफआईआर में उनका आधिकारिक तौर पर नाम दर्ज है।

एफआईआर के मुताबिक स्थिति के हिंसक होने पर 50-60 लोगों की भीड़ थाने में जमा हो गई। प्रारंभिक जांच के अनुसार खान ने झड़प शुरू होने से कुछ समय पहले कथित तौर पर भड़काऊ भाषण दिया था, जिसके बारे में पुलिस का दावा है कि इसने इलाके में सांप्रदायिक तनाव को भड़काया और हिंसा को बढ़ावा दिया।

सोमवार को शाम करीब साढ़े सात बजे मध्य नागपुर के महल इलाके के चिटनिस पार्क में हिंसा भड़क उठी, जिसमें पुलिस पर पथराव किया गया। यह अफवाह फैली कि छत्रपति संभाजीनगर जिले में स्थित मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को हटाने के लिए एक दक्षिणपंथी संगठन द्वारा किए गए आंदोलन के दौरान एक समुदाय की पवित्र पुस्तक को जला दिया गया।

झड़पें तेजी से बढ़ीं और भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया, जिसमें 34 पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस बीच, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी की अदालत ने बुधवार को 19 आरोपियों को 21 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। नागपुर हिंसा के आरोपियों को एक दिन पहले अदालत में पेश किया गया था।

नागपुर में कानून-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। हालांकि, शहर के कई संवेदनशील इलाकों में दूसरे दिन भी कर्फ्यू जारी है। एक पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि संवेदनशील इलाकों में 2,000 से अधिक सशस्त्र पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

टॅग्स :Nagpur Policeनितिन गडकरीनागपुरNagpur
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की