लाइव न्यूज़ :

Nagpur news: इटली में कोरोना वायरस, महाराष्ट्र के दो छात्र इटली में फंसे, परिजन ने सांसद से मदद की गुहार लगाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 12, 2020 19:47 IST

Coronavirus update:नागपुर में रहने वाले प्रणव के रिश्तेदार गोविंद वेराले ने बताया कि कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण दोनों छात्रों ने दो फरवरी को एयर इंडिया से टिकट बुक की थी और दोनों को बुधवार को मिलान हवाईअड्डे से विमान पर सवार होना था।

Open in App
ठळक मुद्देअस्पताल में जांच कराने का प्रयास किया था, जहां जांच से इंकार कर दिया गया। दोनों छात्रों के परिजन ने स्थानीय सांसद नवनीत राणा को पत्र लिखकर उन्हें सकुशल भारत लाने की मांग की है। 

नागपुरःकोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित इटली में अमरावती जिले के दो छात्र फंस गए हैं, जिन्हें सकुशल वापस भारत लाने की मांग को लेकर परिजन ने स्थानीय सांसद से मदद की गुहार लगाई है।

इटली में पढ़ने वाले छात्र प्रणव वेराले और सूरज बुंदेले को मिलान हवाईअड्डे पर रोके जाने के चलते दोनों बुधवार से वहीं फंसे हुए हैं। नागपुर में रहने वाले प्रणव के रिश्तेदार गोविंद वेराले ने बताया कि कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण दोनों छात्रों ने दो फरवरी को एयर इंडिया से टिकट बुक की थी और दोनों को बुधवार को मिलान हवाईअड्डे से विमान पर सवार होना था।

उन्होंने बताया कि टिकट बुक कराते समय विमान कंपनी द्वारा कुछ नहीं कहा गया था लेकिन जब वह मिलान हवाईअड्डे पर पहुंचे तो दोनों छात्रों से 'कोरोना वायरस का नेगेटिव प्रमाणपत्र' पेश करने को कहा गया। उन्होंने दावा किया कि हवाईअड्डे पर पहुंचने से पहले छात्रों ने इटली के लीको स्थित एक अस्पताल में जांच कराने का प्रयास किया था, जहां जांच से इंकार कर दिया गया।

गोविंद ने कहा, ''यात्रा वाले दिन भारत सरकार की वेबसाइट पर इस बात को दर्शाया गया था कि ऐसे यात्रियों की सभी हवाईअड्डों पर स्क्रीनिंग होगी और उन्हें स्वघोषित फार्म प्रस्तुत करना होगा लेकिन एयर इंडिया के अधिकारियों ने दोनों छात्रों समेत करीब 150 यात्रियों को प्रवेश देने से रोक दिया।'' दोनों छात्रों के परिजन ने स्थानीय सांसद नवनीत राणा को पत्र लिखकर उन्हें सकुशल भारत लाने की मांग की है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्रमुंबईनागपुरइटलीचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी