लाइव न्यूज़ :

नागपुर नगर निगम चुनावः नहीं दे रहे 15 सीट?, राहुल गांधी और शरद पवार की राह अलग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 30, 2025 17:47 IST

महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों के लिए चुनाव 15 जनवरी को होंगे और अगले दिन मतगणना होगी।

Open in App
ठळक मुद्देनामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि मंगलवार यानी आज है।दो जनवरी नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि है।उम्मीदवारों की अंतिम सूची तीन जनवरी को प्रकाशित की जाएगी। 

 

 

 

 

 

नागपुरः महा विकास आघाडी (एमवीए) के घटक दल कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरद पवार (राकांपा-शप) नागपुर नगर निगम चुनाव अलग-अलग लड़ेंगे। शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी राकांपा (शप) ने अपने सहयोगी दल पर 15 सीट आवंटित नहीं करने का आरोप लगाया है। राकांपा (शप) की नागपुर इकाई के अध्यक्ष दुनेश्वर पेठे ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस नेताओं के साथ सोमवार रात तक चर्चा जारी रही लेकिन बाद में ‘‘नेताओं ने हमारे फोन कॉल का जवाब देना बंद कर दिया जिससे संकेत मिलता है कि वे गठबंधन नहीं करना चाहते।’’

पेठे ने कहा कि राकांपा (शप) ने शुरू में 25 सीट मांगी थीं लेकिन बाद में 15 सीट पर चुनाव लड़ने के लिए सहमत हो गई लेकिन फिर भी कांग्रेस ने उसकी मांग को नजरअंदाज कर दिया। राकांपा (शप) नेता ने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि कांग्रेस भाजपा की मदद करना चाहती है और उसने हमारे साथ गठबंधन नहीं करने का फैसला किया है।’’

इससे पहले, 2017 में 151 सदस्यीय नागपुर निकाय के लिए हुए चुनाव में भाजपा ने 108 सीट, कांग्रेस ने 28 सीट, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 10 सीट, शिवसेना (अविभाजित) ने दो सीट और राकांपा (अविभाजित) ने एक सीट जीती थी।

महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों के लिए चुनाव 15 जनवरी को होंगे और अगले दिन मतगणना होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि मंगलवार यानी आज है, जबकि दो जनवरी नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि है और उम्मीदवारों की अंतिम सूची तीन जनवरी को प्रकाशित की जाएगी। 

टॅग्स :नागपुरमहाराष्ट्रराहुल गांधीशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?