लाइव न्यूज़ :

नगालैंड सरकार ने प्राथमिक स्कूलों, सिनेमाघरों को फिर से खोलने का फैसला किया

By भाषा | Updated: March 12, 2021 20:41 IST

Open in App

कोहिमा, 12 मार्च नगालैंड सरकार ने राज्य में कोविड-19 स्थिति में सुधार के बाद पहली से पांचवीं कक्षाओं के स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति देने का फैसला किया है। वरिष्ठ मंत्री नेइबा क्रोनू ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

हालांकि, प्राथमिक स्कूल के छात्रों के लिए कक्षाएं किस तारीख से शुरू होंगी, यह अभी तय नहीं किया गया है।

मंत्री ने कहा कि प्रशासन ने सिनेमाघरों, प्रदर्शनियों, जिम, सिनेमाघरों, खेल परिसरों और अन्य सार्वजनिक स्थानों को फिर से खोलने की मंजूरी दे दी है।

योजना एवं समन्वय मंत्री क्रोनू ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि कोविड​​-19 पर बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें पहली से पांचवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए प्राथमिक स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति दी गई।

क्रोनू ने कहा कि अगले 10 दिनों के भीतर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के परामर्श से स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा एक विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के साथ एक अधिसूचना जारी की जाएगी।

कक्षा छह और उससे ऊपर के विद्यार्थियों ने आठ फरवरी से स्कूल जाना शुरू कर दिया है।

राज्य में पिछले साल मार्च में लॉकडाउन लगाए जाने के बाद से स्कूल बंद थे।

गौरतलब है कि राज्य में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या अब 10 है और मरीजों के ठीक होने की दर 97.92 प्रतिशत है। राज्य में अब तक संक्रमण के कुल 12,217 मामले आ चुके हैं, जबकि अब तक 91 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग