लाइव न्यूज़ :

नगालैंड के इतिहास में पहली महिला विधायक, हेकानी जाखालू ने रचा इतिहास, जानिए इनके बारे

By विनीत कुमार | Updated: March 2, 2023 14:03 IST

करीब 60 साल के इतिहास में पहली बार नगालैंड को महिला विधायक मिली है। भाजपा की सहयोगी नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) की हेकानी जाखालू ने दीमापुर-3 सीट से जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है।

Open in App

कोहिमा: पूर्वोत्तर के राज्य नगालैंड में विधानसभा चुनाव के नतीजों के साथ एक इतिहास भी रचा गया। भाजपा की सहयोगी नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) की हेकानी जाखालू दीमापुर-3 सीट से जीत दर्ज कर नगालैंड की पहली महिला विधायक बन गई हैं। वह 48 साल की हैं। उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के एजेटो झिमोमी को 1536 वोट से हराया। दिलचस्प बात ये है कि हेकानी जाखालू ने करीब 7 महीने पहले ही राजनीति में कदम रखा था।

नगालैंड 1963 में राज्य बना था। हालांकि, करीब 60 साल के बाद भी राज्य में कोई महिला अभी तक विधायक नहीं बनी थी। इस बार ये परंपरा आखिरकार टूट गई। इस बार 60 विधानसभा सीटों वाले चुनाव के लिए 184 उम्मीदवार मैदान में थे और इनमें चार महिलाएं थी।

अहम बात ये भी है कि इससे पहले तक प्रदेश में सिफ 20 महिलाओं ने ही विधानसभा चुनाव लड़ा था। साल 2018 में सबसे ज्यादा 5 महिलाएं चुनावी मैदान में उतरी थीं। जाखालू के अलावा अन्य महिला उम्मीदवारों में तेनिंग सीट पर कांग्रेस की रोजी थॉम्पसन, पश्चिमी अंगामी सीट पर एनडीपीपी की सलहौतुओनुओ और अतोइजू सीट से भाजपा की काहुली सेमा शामिल हैं।

हेकानी जाखालू- वकील और सामाजिक कार्यकर्ता

पेश से वकील और सामाजिक कार्यकर्ता हेकानी जाखलू का यह पहला चुनाव था। उन्हें 2018 में 'नारी शक्ति पुरस्कार' से सम्मानित किया गया था। लंदन में पढ़ाई और अमेरिका में कुछ दिन काम करने के बाद जाखालू भारत लौट आई थीं और वकालत का अभ्यास भी उन्होंने किया।

चुनाव आयोग के पास दायर चुनावी हलफनामे के अनुसार हेकानी जाखलू की शैक्षिक योग्यताएं हैं स्नातकोत्तर की है और वे 48 साल की हैं। उनकी कुल घोषित संपत्ति 5.6 करोड़ रुपये है जिसमें 3.5 करोड़ रुपये चल संपत्ति और 2.1 करोड़ रुपये अचल संपत्ति है। 

नगालैंड से संसद पहुंची है अब तक दो महिलाएं

साल 1977 में रानो मेसे शाज़िया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के टिकट पर जीत हासिल कर लोकसभा सदस्य चुनी गई थीं। वह नगालैंड से संसद पहुंचने वाली पहली महिला थीं। उसके बाद, पिछले साल भाजपा ने नगालैंड से राज्यसभा सदस्य के रूप में एस. फांगनोन कोन्याक को नामित किया था, जिसके साथ ही नगालैंड से कोई दूसरी महिला संसद पहुंची। नगालैंड में लोकसभा और राज्यसभा की एक-एक सीट है।

टॅग्स :नगालैंड विधानसभा चुनाव 2023विधानसभा चुनाव 2023
Open in App

संबंधित खबरें

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

भारतAssembly elections 2023: तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों के बाद सीएम के नामों की घोषणा में बीजेपी ने अपनी चौंकाने वाली परिपाटी को अंजाम दिया, भाजपा ने चौंकाया तो महाराष्ट्र में भी था!

भारतAssembly elections 2023: आदिवासी, ओबीसी और ब्राह्मण पर दांव, जानिए इसके मायने, आखिर पीएम मोदी क्या सोचते हैं!

भारतब्लॉग: नेतृत्व में सर्जनात्मक दृष्टि होने के फायदे

भारतBJP 2023: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में पर्यवेक्षकों के नाम का बीजेपी ने किया ऐलान, देखें लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई