लाइव न्यूज़ :

नगालैंड गोलीबारी : घायलों को अब भी दिल और शरीर दोनों के घाव भरने का इंतजार

By भाषा | Updated: December 10, 2021 10:57 IST

Open in App

(सुष्मिता गोस्वामी)

मोन (नगालैंड), 10 दिसंबर नगालैंड में गोलीबारी की घटना में घायल हुए लोगों के घाव तो शायद दवाओं से भर जाएं, लेकिन अपने करीबियों को खोने का दर्द उनके दिल में हमेशा एक टीस की तरह चुभता रहेगा।

मोन के सरकारी अस्पताल में गोलीबारी में घायल हुए सात लोगों का इलाज चल रहा है....वहां का नजारा कुछ ऐसा है कि गमज़दा अन्य मरीज या उनके साथ आए लोग भी कुछ कह नहीं पा रहे हैं और आपस में भी फुसफुसा कर ही बात करते हैं।

मोन जिले के ओटिंग गांव में शनिवार को सुरक्षा बलों की गोलीबारी में, कोयला खदान में काम करने वाले छह मजदूरों की मौत हो गई। घटना के बाद में सेना और ग्रामीणों के बीच हुई हिंसक झड़प में सात लोगों की मौत हो गई।

घायलों में से एक टीसी होंगमेई कोन्याक ने कहा, ‘‘पहले हमारे भाइयों की गोली मारकर जान ले ली गई और फिर हमें गोली मारी गई। अब, बाहरी दुनिया ने भी हमें भुला दिया है।’’

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. होइतो सेमा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि अस्पताल में भर्ती घायलों की हालत स्थिर है। ‘‘ हादसे के बाद हमने एक चुनौतीपूर्ण स्थिति का सामना किया, लेकिन कर्मचारियों ने कर्मठता एवं दक्षता से काम किया।’’

सेना आपूर्ति कोर के एक पूर्व सैनिक, चोंगमेई ने कहा, ‘‘ हम, ओटिंग में घटनास्थल पर सबसे पहले पहुंचे लोग में से थे, लेकिन हमसे बात किए बिना ही, उस दिन की कहानी गढ़ी जा रही है।’’

सेना की इस घटना को गलत पहचान का मामला बताने की दलील ठुकराते हुए उन्होंने कहा, ‘‘जहां घात लगाकर हमला किया गया, वह जगह कोयले की खान और करीबी गांवों से कुछ मीटर की दूरी पर ही थी। वह आवासीय क्षेत्र के इतने पास हमला कैसे कर सकते हैं?’’

चोंगमेई, लोअर तिरु के उस दल का हिस्सा थे, जो कोयला खनिकों के शनिवार की शाम समय पर घर ना पहुंचने पर ओटिंग गांव पहुंचे थे। उन्होंने कहा, ‘‘हमने सेना के कर्मियों से हमारी बात सुनने का अनुरोध किया.... लेकिन उन्होंने हमारी बात नहीं सुनी।’’

उन्होंने माना कि सेना द्वारा छह खनिकों की मौत के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाने पर, गांव वालों को गुस्सा आ गया और झगड़ा शुरू हुआ।

चोंगमेई ने कहा, ‘‘ हाथापाई में मैंने भी एक-दो मैगजीन निकाल ली थी, लेकिन हमने कभी नहीं सोचा था कि वे हम पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर देंगे।’’

चोंगलेई के दाहिने पैर के निचले हिस्से में गोली लगी है। उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे मेरे प्रशिक्षण की वजह से पता था कि खुद को कैसे बचाना है, लेकिन सब उतने किस्मत वाले नहीं थे।’’

गोलीबारी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक स्थानीय नेता के चालक को भी गोली लग गई थी। नेता ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ वह हाथापाई की घटना थी। हम बस उम्मीद करते हैं घायल लोग जल्द ठीक हो जाएं।’’

अनुमति मिलने के बाद परिवार के सदस्य और दोस्त अस्पताल में घायलों के साथ मौजूद हैं।

चेम्पई ने कहा, ‘‘ बाहरी दुनिया ने हमें, हमारी किस्मत पर छोड़ दिया है, लेकिन हमारे लोग हमारे साथ दृढ़ता से खड़े हैं।’’ ओटिंग गांव के चेम्पई का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह