लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा- कोटा के जिस अस्पताल में 100 नवजातों की जान गई, वहां नहीं थीं पर्याप्त सुविधाएं

By भाषा | Updated: February 4, 2020 19:43 IST

अश्विनी कुमार चौबे ने बताया कि दिसंबर 2019 में बच्चों की मौत की खबरें आने के बाद एक केंद्रीय दल ने राजस्थान कोटा जिले में स्थित जे के लोन अस्पताल और मेडिकल कॉलेज का दौरा किया।

Open in App

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यसभा को मंगलवार को बताया कि कोटा के जिस अस्पताल में पिछले साल 100 से अधिक नवजातों की जान गई, उस अस्पताल का दौरा करने पर केंद्रीय दल ने पाया कि वहां न तो पर्याप्त संख्या में बेड थे और न ही कई आवश्यक उपकरण काम कर रहे थे। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में उच्च सदन को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि दिसंबर 2019 में बच्चों की मौत की खबरें आने के बाद एक केंद्रीय दल ने राजस्थान कोटा जिले में स्थित जे के लोन अस्पताल और मेडिकल कॉलेज का दौरा किया। चौबे के अनुसार, इस दल में जोधपुर स्थित एम्स तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के विशेषज्ञ थे।उन्होंने बताया कि केंद्रीय दल द्वारा पेश रिपोर्ट के अनुसार, जे के लोन अस्पताल में 70 नवजातों की मौत नवजात आईसीयू में और 30 मौत बाल चिकित्सा आईसीयू में हुई। रिपोर्ट के अनुसार, जान गंवाने वाले ज्यादातर नवजातों का वजन जन्म के समय कम था। इनमें से 63 फीसदी मौत अस्पताल में भर्ती किए जाने के 24 घंटे से भी कम समय में हुई।चौबे ने बताया कि केंद्रीय दल की रिपोर्ट के अनुसार, मौत के ज्यादातर मामले बूंदी के जिला अस्पताल तथा बरन के जिला अस्पताल से रेफर किए गए थे। उन्होंने बताया कि केंद्रीय दल की रिपोर्ट के अनुसार, अस्पताल में नवजात आईसीयू तथा बाल चिकित्सा आईसीयू में बिस्तर तथा नर्स का अनुपात 2:1 के मानक अनुपात की तुलना में क्रमश: 10:1 और 6:1 का था।चौबे के अनुसार, केंद्रीय दल की रिपोर्ट में कहा गया है कि अस्पताल में कई उपकरण काम नहीं कर रहे थे तथा उपकरणों के रखरखाव संबंधी कोई नीति भी नहीं थी।

स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने बताया कि केंद्रीय दल ने उप जिला स्तर पर प्राथमिक और द्वितीयक स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं को मजबूत बनाने के अलावा, बुनियादी अवसंरचना को मजबूत करने, पर्याप्त कार्यबल ओर मानक क्लीनिकल प्रोटोकॉल का उपयोग करने की सिफारिश की है।

टॅग्स :संसद बजट सत्रराजस्थानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राज्यसभा सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत