लाइव न्यूज़ :

नड्डा ने असम में चुनाव प्रचार की शुरुआत की, कहा-भाजपा 100 से ज्यादा सीटें जीतेगी

By भाषा | Updated: January 11, 2021 21:06 IST

Open in App

सिलचर (असम), 11 जनवरी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सोमवार को असम में पार्टी का प्रचार अभियान शुरू करते हुए कहा कि उनकी पार्टी आगामी चुनाव में असम में सत्ता में लौटेगी और विधानसभा की 126 में से 100 से ज्यादा सीटें जीतेगी। राज्य में कुछ ही महीने बाद विधानसभा का चुनाव होना है।

सिलचर में पुलिस परेड मैदान में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि 2016 में विधानसभा चुनाव में विजय के बाद से भाजपा ने जिला परिषद, पंचायत, क्षेत्रीय या स्वायत्त परिषदों के सभी चुनावों में जीत हासिल की है और अगले विधानसभा चुनाव में फिर से सत्ता में आएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोग से सभी वर्ग के लोगों और समूचे राज्य के सर्वांगीण विकास के कारण यह संभव हुआ है।’’

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में ‘डबल इंजन’ की सरकार के कारण विभिन्न क्षेत्रों में सभी कार्यक्रमों के समुचित क्रियान्वयन में मदद मिली है।

नड्डा ने कहा, ‘‘समूचे देश में लोगों ने एक बार फिर मोदीजी में आस्था प्रकट की है जिसके कारण हर स्तर पर भाजपा को चुनावों में जीत मिली है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लद्दाख, जम्मू कश्मीर, गुजरात, कर्नाटक, तेलंगाना, उत्तरप्रदेश, बिहार और पूर्वोत्तर के हालिया चुनाव ने दिखा दिया कि लोग मोदीजी के विकास मॉडल का हिस्सा बनना चाहते हैं।’’

असम में इस साल मार्च-अप्रैल में चुनाव होना है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि असम की संस्कृति, भाषा और पहचान को अहमियत देने के कारण पार्टी को सफलता मिली है।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा असम के विकास के लिए शांतिपूर्वक काम कर रही है। पार्टी ने सभी समुदायों के हितों को ध्यान में रखा है। दूसरों को नुकसान पहुंचाए बिना सबकी मांगों को पूरा किया गया है।’’

नड्डा ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शांति समझौते पर दस्तखत कर 50 वर्ष पुराने बोडो मुद्दे का हल कर दिया और उग्रवादियों को मुख्यधारा में लाया गया। सभी हितधारकों को विश्वास में लिया गया और समझौते से सुनिश्चित हुआ कि उनकी मांगों को मान्यता दी जाए।’’

उन्होंने कहा कि पड़ोस के त्रिपुरा में भी लंबे समय से जारी ब्रू-रेआंग गतिरोध को सुलझा लिया गया।

नड्डा ने राज्य में कांग्रेस के 15 साल के कार्यकाल में परियोजनाएं पूरी नहीं होने के आरोप लगाए। कांग्रेस पर हमला करते हुए नड्डा ने कहा कि परियोजनाओं की शुरुआत की गयी लेकिन देरी के कारण लागत बढ़ने से परियोजनाएं कभी लागू नहीं हो पायी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग