लाइव न्यूज़ :

नड्डा ने बिहार में जीत का श्रेय मोदी, केंद्र की कल्याणकारी नीतियों को दिया

By भाषा | Updated: November 11, 2020 23:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और कई राज्यों के उपचुनावों में भाजपा को मिली शानदार सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी कल्याणकारी नीतियों को दिया तथा इसे कोरोना महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई में सफलता पर केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमों में जनता की मुहर बताया।

बिहार चुनाव और विभिन्न राज्यों के उपचुनावों में भाजपा की जीत की खुशी में राजधानी स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नड्डा ने अपने ही अंदाज में विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए ‘‘बिहार में का बा’’ के सवाल का जवाब ‘‘बिहार में विकास बा’’ और बिहार में ‘‘गुंडाराज पर चोट बा’’ कहकर दिया।

नड्डा ने कहा, ‘‘बिहार की जनता के साथ मध्य प्रदेश, गुजरात, मणिपुर, तेलंगाना या फिर कर्नाटक की जनता ने कमल पर मुहर लगाकर मोदी जी के काम पर मुहर लगाई है।’’

उन्होंने कहा कि कोरोना के संक्रमण ने बड़े-बड़े शक्तिशाली देशों और उनके नेतृत्व पर प्रश्नचिह्न खड़े किए और वहां की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को भी असहाय किया लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने 130 करोड़ लोगों के हित में न सिर्फ कठिन निर्णय लिए बल्कि देश को इस महामारी से लड़ने के लिए तैयार किया।

नड्डा ने कहा, ‘‘बिहार की जनता ने मोदी जी के काम पर मुहर लगाई है। आत्मनिर्भर बिहार का जो काम शुरू हुआ है, उस पर भी जनता ने मुहर लगाई है।’’

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की जनकल्याण की नीतियों को मुहर लगाई है और ‘‘गुंडाराज’’ की जगह ‘‘विकास राज’’ को पसंद किया है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘बिहार की विकास की आकांक्षाओं के साथ बिहार की जनता ने भाजपा पर मुहर लगाई है।’’

उन्होंने कहा कि बिहार में देखने को मिला कि किस प्रकार से वहां की जनता को गुमराह करने की कोशिश की गई लेकिन वहां की जनता ने ‘‘बाहुबली’’ को नकार दिया, लालटेन को नकार दिया और उसकी जगह एलईडी को चुना।

नड्डा ने कहा, ‘‘बिहार के चुनाव में एक बात की बहुत चर्चा हुई कि ‘बिहार में का बा’। उसमें से निकला ‘ई बा, ई बा’। सबसे बड़ी बात यह है बिहार में ‘विकास बा’, ’विकास के नाम पर वोट बा’ और ‘गुंडाराज पर चोट बा’।’’

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर नड्डा की भी सराहना की और जीत को उनके कुशल नेतृत्व का परिणाम बताया।

मोदी ने कहा, ‘‘इन चुनाव परिणामों में भाजपा और राजग को अपार जनसमर्थन मिला है। इसके लिए भाजपा, राजग के कार्यकर्ता भाइयों-बहनों को बहुत-बहुत बधाई। ये चुनावी नतीजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी की कुशलता और प्रभावी रणनीति का भी परिणाम हैं।’’

उन्होंने नारे भी लगाए, ‘‘नड्डा जी आगे बढ़ो, हम आपके साथ हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो