लाइव न्यूज़ :

नैक ने उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए लागू की बाइनरी मान्यता प्रणाली, जानें पूरी जानकारी

By आकाश चौरसिया | Updated: January 28, 2024 12:17 IST

नैक ने शनिवार को आयोजित कार्यकारी परिषद की बैठक में नैक ने यह भी निर्णय लिया कि मान्यता प्राप्त संस्थानों को उच्चतम स्तर हासिल करने हेतु एक से लेकर पांच तक के स्तर पर रखा जाएगा, जिससे उनकी परफॉर्मेंस का पता चल सके। सुधारों के साथ इसे दो चरणों में लागू किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देनैक ने लागू की बाइनरी मान्यता प्रणालीइसके तहत अब कॉलेज और विश्विद्यालयों को अपनाना होगा नया सिस्टमयह प्रणाली सभी उच्च शिक्षा संस्थानों पर लागू होगी

नई दिल्ली: राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (नैक) ने उच्च शिक्षा संस्थानों में सुधार के लिए ग्रेडिंग सिस्टम को समाप्त कर दिया है। इस बात का फैसला नैक कमेटी ने शुक्रवार को लिया। यह निर्णय उन सभी कॉलेज पर लागू होगा, जो भारतीय उच्च शिक्षा संस्थान के अंर्तगत आते हैं। 

नैक ने शनिवार को आयोजित कार्यकारी परिषद की बैठक में नैक ने यह भी निर्णय लिया कि मान्यता प्राप्त संस्थानों को उच्चतम स्तर हासिल करने हेतु एक से लेकर पांच तक के स्तर पर रखा जाएगा, जिससे उनकी परफॉर्मेंस का पता चल सके। सुधारों के साथ इसे दो चरणों में लागू किया जाएगा। अगले चार महीनों में या दिसंबर तक बाइनरी मान्यता (मान्यता प्राप्त या गैर-मान्यता प्राप्त) प्रणाली और मैचुरिटी-आधारित ग्रेड मान्यता के तहत इन संस्थानों को 1 से लेकर 5 तक लेवल में शामिल किया जाएगा ।

शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि बाइनेरी एक्रीडेशन सिस्टम का मकसद सभी उच्च संस्थानों को प्रोत्साहित करना है, जिससे उनमें शिक्षा के स्तर में सुधार हो सके। उन्होंने आगे कहा, बाइनरी प्रणाली दुनिया के कई अग्रणी देशों में अपनाई जाने वाली सर्वोत्तम प्रथाओं के अनुसार भारत में भी इसे लागू किया गया है।

इसके अलावा मान्यता प्राधिकरण मैचुरिटी आधारित ग्रेड मान्यता (स्तर 1 से 5) का उपयोग मान्यता प्राप्त संस्थानों को 5 के उच्चतम स्तर को प्राप्त करने के लिए अपने स्तर को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए करेगा। इससे होगा ये कि संस्थान बहु-अनुशासनात्मक अनुसंधान और शिक्षा के लिए वैश्विक उत्कृष्टता संस्थान की रेस में शामिल होंगे।

वर्तमान प्रणाली के अनुसार, मूल्यांकन का एक महत्वपूर्ण परिणाम संस्थानों की अंतिम ग्रेडिंग है। मूल्यांकन के बाद किसी संस्थान के संचयी ग्रेड प्वाइंट औसत (सीजीपीए) की गणना उन संस्थानों के लिए की जाती है जो ग्रेड क्वालिफायर को पास करते हैं। संस्थान द्वारा अधिकतम संभव स्कोर 4.00 में प्राप्त सीजीपीए के आधार पर, अंतिम ग्रेड सात अंक के पैमाने पर दिया जाता है। वहीं, 7 प्वाइंट्स किसी भी उच्च संस्थान को दिया जाता था, जो विशिष्ट श्रेणी के अंर्तगत आता था।

टॅग्स :एजुकेशनशिक्षा मंत्रालयधर्मेंद्र प्रधान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो