पेगासस विवाद पर सीएम ममता का वार-आपातकाल से भी ज्यादा गंभीर, विपक्ष एकजुट हो
By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 28, 2021 15:42 IST2021-07-28T15:39:12+5:302021-07-28T15:42:41+5:30
पश्चिम बंगाल के नाम परिवर्तन का मुद्दा भी उठाया और प्रधानमंत्री से कहा कि यह लंबे समय से लंबित विषय है, जिसका समाधान किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पेगासस स्पाईवेयर विवाद को लेकर बुधवार को सरकार पर तीखा हमला किया।
नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने पेगासस विवाद पर कहा कि स्थिति बहुत गंभीर है, आपातकाल से भी ज्यादा गंभीर है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पेगासस स्पाईवेयर विवाद को लेकर बुधवार को सरकार पर तीखा हमला किया।
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने दिल्ली में कहा कि यह एक गंभीर मामला (पेगासस) है, जहां जान, संपत्ति और सुरक्षा शामिल है। ममता बनर्जी कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगी। ममता बनर्जी ने कहा, "मेरा फोन हैक हो गया है। अभिषेक (बनर्जी) का फोन पहले ही हैक हो चुका है। प्रशांत किशोर भी। अगर आप एक फोन हैक करते हैं, तो आप कई फोन हैक कर सकते हैं।"
ममता बनर्जी ने विपक्ष का चेहरा बनाए जाने के संबंध में कहा कि मैं एक साधारण कार्यकर्ता हूं, एक कार्यकर्ता ही बनी रहना चाहती हूं। मैं राजनीतिक ज्योतिषी नहीं हूं, स्थिति पर निर्भर करता है; अगर कोई और नेतृत्व करता है तो उससे कोई समस्या नहीं है।
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि विपक्षी पार्टियों की एकता अपने आप आकार ले लेगी। हालांकि, वह नेतृत्व की भूमिका निभाने के सवालों को टाल गई। बंगाल विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी के शानदार जीत हासिल करने के बाद बनर्जी पहली बार राष्ट्रीय राजधानी आई हैं।