लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: 'मैं बगावत नहीं करूंगा, सिद्धारमैया को मेरी शुभकामनाएं', मुख्यमंत्री के सवाल पर बोले डीके शिवकुमार

By रुस्तम राणा | Updated: May 15, 2023 21:55 IST

कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख डीके शिवकुमार ने कहा कि गेंद अब केंद्रीय नेताओं के पाले में है और उन्हें यह स्वीकार करना चाहिए कि जीत के पीछे कौन है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख डीके शिवकुमार ने अचानक अपना दिल्ली दौरा रद्द कर दियाकांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने सोमवार को उन्हें दिल्ली बुलाया था61 वर्षीय नेता ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए अपना दिल्ली दौरा रद्द किया

बेंगलुरू:कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व कर्नाटक की कमान किसके हाथों में सौपेगी? इस सवाल पर अभी भी संशय बरकरार है। दक्षिणी राज्य में प्रचंड जीत के बाद कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर सिद्धारैमया और डीके शिवकुमार के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है। हालांकि कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख डीके शिवकुमार ने अचानक अपना दिल्ली दौरा रद्द कर दिया। 61 वर्षीय नेता ने खराब स्वास्थ्य का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि गेंद अब केंद्रीय नेताओं के पाले में है और उन्हें यह स्वीकार करना चाहिए कि जीत के पीछे कौन है।

एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान डीकेएस ने कहा, सोनिया गांधी ने मुझसे कहा, मुझे आप पर भरोसा है कि आप कर्नाटक का उद्धार करेंगे। मैं यहां बैठा हूं, अपनी नियमित जिम्मेदारी निभा रही हूं। इस चीज को पहचानने के लिए आपके पास थोड़ा शिष्टाचार होना चाहिए कि इस जीत के पीछे कौन था। उन्होंने कहा, "मैं बच्चा नहीं हूं। मेरी अपनी सोच है। अपना विजन है। मेरी ईमानदारी है। मैं बगावत नहीं करता। ब्लैकमेल नहीं करता। सिद्धारमैया को मेरी शुभकामनाएं, उनके पास पर्याप्त संख्याबल है। 

वहीं सिद्धारमैया पहले से ही राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को पहुंचे गए हैं, वे पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य नेताओं से मिलने की उम्मीद है। पार्टी के विधायकों के मूड को भांपने के लिए कांग्रेस द्वारा तैनात नेताओं द्वारा अपनी रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद केंद्रीय नेताओं ने दोनों नेताओं को दिल्ली बुलाया था।

इससे पहले सोमवार को शिवकुमार ने दावा किया था कि उनके पास "संख्या" है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "कल 135 विधायकों ने अपनी राय दी है और एक पंक्ति का प्रस्ताव पारित किया है। कुछ ने अपनी व्यक्तिगत राय व्यक्त की है। उन्होंने कहा, मेरे नेतृत्व में कांग्रेस ने 135 सीटें जीती हैं। आपको बता दें कि कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 135 सीटें अपने नाम की, जबकि बीजेपी को 66 में ही सिमट गई और जेडीएस के खाते में मात्र 19 ही सींटें आईं।

टॅग्स :DK Shivakumarकांग्रेसकर्नाटकKarnataka
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"