लाइव न्यूज़ :

एमवीए सरकार लंबे समय तक नहीं चलेगी क्योंकि तीनों सत्तारूढ़ दलों का डीएनए अलग-अलग है : सीटी रवि

By भाषा | Updated: September 26, 2021 18:22 IST

Open in App

ठाणे, 26 सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महासचिव सी टी रवि ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र की शिवसेना नीत महा विकास अघाडी (एमवीए) सरकार लंबे समय तक नहीं चलेगी क्योंकि तीनों सत्तारूढ़ दलों का डीएनए अलग-अलग है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि राज्य में लोगों की भावनाएं एमवीए सरकार के खिलाफ हैं।

शिवसेना ने 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा से अपना गठबंधन तोड़ लिया था और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) तथा कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बना ली थी।

भाजपा के महाराष्ट्र प्रभारी रवि ने अपनी पार्टी की संगठनात्मक बैठक से इतर ठाणे जिले के कल्याण में संवाददाताओं से कहा, ‘‘शिवसेना नेताओं के बयानों के बाद ऐसी चर्चा है कि भाजपा और शिवसेना एक बार फिर साथ आएंगी तथा एमवीए सरकार के गिनती के दिन बचे हैं।’’

हाल में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एक कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे की ओर देखते हुए उन्हें अपना पूर्व और भावी सहयोगी बताया था। इससे भाजपा और शिवसेना के फिर से करीब आने की अटकलें लगने लगी थीं।

रवि ने कहा, ‘‘तीनों सत्तारूढ़ दलों-कांग्रेस, राकांपा और शिवसेना के डीएनए अलग-अलग हैं। पिछले चुनाव में भाजपा और शिवसेना ने मिलकर चुनाव लड़ा था और लोगों ने देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व को वोट दिया था। लेकिन इसके बावजूद, शिवसेना ने भाजपा को धोखा दिया और एमवीए सरकार बनाने के लिए कांग्रेस तथा राकांपा से हाथ मिला लिया।’’

भाजपा नेता ने कहा कि लेकिन यह सरकार लंबी नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के भ्रमण के दौरान उन्होंने महसूस किया है कि माहौल एमवीए सरकार के खिलाफ है।

उन्होंने कहा, ‘‘लोकतंत्र में लोग निर्णय करते हैं...आगामी दिनों में इस पर वे (लोग) ही फैसला करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो