लाइव न्यूज़ :

बिहार पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, सुलझाया बैंक लूट का मामला, चार अपराधी गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Updated: January 9, 2021 16:32 IST

बिहार में बैंक लूट के महज 10 घंटे में पुलिस ने बड़ी सफलता पाई है। पुलिस ने लूटे गये 17 लाख रूपये में से 16 लाख रूपये को बरामद कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देएसआईटी की टीम को टावर डंपर डाटा के आधार पर सुराग मिला था।पुलिस ने बैंककर्मियों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर बदमाशों तक पहुंचने की कोशिश की।आखिरकार उनका सुराग हाथ लग गए और चार लुटेरे एसटीएफ के हत्‍थे चढ गए।

पटना,9 जनवरी। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र में स्थित बंधन बैंक से 17 लाख रूपये की लूट को अंजाम देने वाले चार लुटेरों को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। बैंक को लूटने वाले अपराधी महज 10 घंटे में पुलिस के हत्थे चढ गए पुलिस ने बीती रात पटना के कंकडबाग में छापेमारी कर लूट की रकम समेत चार अपराधियों को धर दबोचा। उनके पास से लूट के 16 लाख रूपये से अधिक रुपये बरामद कर लिए गए हैं। इनके पास से पुलिस को तीन पिस्टल और 16 गोलियां भी मिली है। इसकी पुष्टि एडीजी अभियान सुशील मानसिंह खोपडे ने की है।

वारदात के महज 10 घंटे के अंदर लुटेरों के पकड लिए जाने और लूट की रकम के बरामद हो जाने को पुलिस की बडी कामयाबी माना जा रहा है। बता दें कि शुकवार की दोपहर करीब पौने एक बजे सकरा थाना क्षेत्र में बरियापुर ओपी के दोनहा में पांच बाइक सवार बदमाश हथियारों के साथ बैंक में घुसकर बंदूक का डर दिखाते हुए कैशियर से 17 लाख रुपए लूट लिया था। इस दौरान उन्होंने कई राउंड फायर भी किए थे। 

अपराधी बैंक लूटकर भागने पर स्थानीय पुलिस ने उन्हें पकडने की कोशिश की ,लेकिन तब तक वे भाग चुके थे। लूट के दौरान बदमाशों ने दुकानदार राजेश साह को भी गोली मार दी थी। पीडित दुकानदार का इलाज सकरा पीएचसी में चल रहा है। सूत्रों की मानें तो लूट की सूचना पर जिला पुलिस के साथ एसटीएफ की टीम ने जब छानबीन शुरू की। 

एडीजी सुशील मानसिंह खोपडे ने ऑपरेशन की मॉनिटरिंग शुरू की और अपराधियों के हुलिए के आधार पर छानबीन की गई तो बेगूसराय और समस्तीपुर के अपराधियों के बारे में ट्रेस आउट मिला। इनका ठिकाना कंकडबाग में होने की पक्की जानकारी मिलने के बाद ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। रात तकरीबन 10:30 बजे एसटीएफ की टीम पहुंची और वहां एक अपराधी को धर दबोचा। 

इसके बाद पूछताछ हुई तो अन्य अपराधियों के दूसरे लोकेशन पर होने की जानकारी मिली। दूसरे लोकेशन से तीन और अपराधी दबोचे गए पुलिस ने जिन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनमें बेगूसराय के भगवानपुर का रहने वाला नीतीश कुमार, बेगूसराय के बखरी का रहने वाला राहुल कुमार, समस्तीपुर के शीतल पट्टी का रहने वाला सुधीर शर्मा और शीतल पट्टी का ही राहुल कुमार शामिल है। 

टॅग्स :क्राइमबिहारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे