लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरनगर: मंदिर में घुसकर तोड़ी शिव-पार्वती की मूर्ति, इलाके में फैला तनाव

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 16, 2018 19:20 IST

मुजफ्फरनगर में एक बार फिर से धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाली घटना सामने आई है। खबर के अनुसार नशे में धुत एक व्‍यक्ति ने एक मंदिर में घुसकर भगवान शिव और पार्वती की प्रतिमा को तोड़ दी।

Open in App

मुजफ्फरनगर, 16 मई: मुजफ्फरनगर में एक बार फिर से धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाली घटना सामने आई है। खबर के अनुसार नशे में धुत एक व्‍यक्ति ने एक मंदिर में घुसकर भगवान शिव और पार्वती की प्रतिमा को तोड़ दी। जिसके बाद जब इस घटना की जानकारी इलाके लोगों को लगी तो तनाव का माहौल हो गया है।

नवविवाहित जोड़ों को यूपी सरकार देगी शगुन, कंडोम और प्रेग्नेंसी टेस्ट किट करेगी गिफ्ट

खबर के अनुसार यह घटना मुजफ्फरनगर के खतोली  की है। कहा जा रहा है कि ये  घटना मंगलवार (15 मई) शाम की बताई जा रही है। जब भगवान शिव का मंदिर शहर के देवीदास इलाके में स्थित है। स्‍थानीय लोग जब शाम को मंदिर गए तो उन्‍हें मूर्तियों के खंडित होने का पता चला था। 

घटना की जानकारी मिलने के बाद वहां बड़ी संख्‍या में लोग जुटने लगे थे। इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश भी देखने को मिला है। वहीं, जब आपसी विवाद बढ़ा तो स्‍थानीय पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी, जिसके बाद घटना को अंजाम देने वाले का पता चला था।

 मध्‍य प्रदेश: शिवराज सरकार का अनोखा फरमान- ‘जय हिंद’ बोलकर हाजिरी लगवाएं स्‍कूली बच्‍चे

किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस के अतिरिक्‍त जवानों को तैनात क‍र दिया गया है। फिलहाल इस घटना को सांप्रदायिक नहीं करारा गया है, लेकिन इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

वहीं, इसी साल फरवरी में भी जिले में तनाव फैल गया था। जब एक लड़का एक लड़की से मिलने गया था। कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की थी और उसकी बाइक भी जला दी थी। लड़के का ताल्‍लुक अल्‍पसंख्‍यक समुदाय से था। इससे तनाव की आशंका गहरा गई थी।  ऐसे में एक बार फिर से यहां लोगों का आपस में टकराव देखने को मिला है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसांप्रदायिक तनाव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप