लाइव न्यूज़ :

धर्मनिरपेक्षता के नाम पर मुसलमानों को ठगा गया : ओवैसी

By भाषा | Updated: September 7, 2021 21:46 IST

Open in App

अयोध्या, सात सितंबर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को दावा किया कि धर्मनिरपेक्षता के नाम पर मुसलमानों को ठगा गया है। उन्होंने जनता से किए गए खोखले वादों को साबित करने के लिए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को आमने-सामने बहस करने की चुनौदी दी।

अयोध्‍या जिले की एकमात्र मुस्लिम बहुल निर्वाचन क्षेत्र रुदौली के रसूलाबाद गांव में एक सभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा, "क्या मुजफ्फरनगर के दंगाइयों को न्याय के कटघरे में लाया गया है? अयोध्या में मुसलमान बाबरी विध्वंस के बारे में बात करने में भी शर्म या डर क्यों महसूस करते हैं।’’

ओवैसी ने आरोप लगाया, ''सभी राजनीतिक दलों ने मुसलमानों और दलितों का शोषण किया है। हमारी पार्टी हर घर में मजलिस आयोजित करेगी।"

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा, ‘‘ धर्मनिरपेक्षता के नाम पर मुसलमानों के साथ विश्वासघात किया गया है। जो आज असहाय हैं वे उत्तर प्रदेश के मुसलमान हैं। राज्य में सभी को हिस्सा मिला, लेकिन यहां के मुसलमानों को उनका हिस्सा नहीं मिला। धर्मनिरपेक्षता के नाम पर मुसलमानों को ठगा गया है।’’

ओवैसी ने घोषणा की, ''हम रुदौली निर्वाचन क्षेत्र में अपना उम्मीदवार खड़ा करेंगे। हम पर मुस्लिम वोटों को बांटने का आरोप लगाया जा रहा है, लेकिन सच यह है कि यहां कोई भी मुस्लिम नेतृत्व का नाम नहीं लेता है और देश के राजनीतिक दल मुस्लिम नेतृत्व को विकसित नहीं होने देना चाहते।''

सपा प्रमुख पर तीखा हमला बोलते हुए ओवैसी ने कहा कि अखिलेश ने हमेशा मुसलमानों में डर पैदा किया है। समाजवादी पार्टी पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा,‘‘ 19 फीसदी (मतदाता) मुस्लिम हैं और नौ फीसदी यादव हैं, लेकिन मुख्‍यमंत्री आपका (यादवों का) होगा और हमें (मुसलमानों को) चपरासी की नौकरी भी नहीं मिलेगी।’’

रुदौली के सपा नेता रुश्दी मियां का नाम लिए बिना, जो भाजपा विधायक राम चंद्र यादव से 2017 के विधानसभा चुनाव में हार गए थे, ओवैसी ने पूछा, "सपा के मुस्लिम उम्मीदवार चुनाव क्यों हार गए और भाजपा के यादव उम्मीदवार ने जीत कैसे हासिल की। ’’

ओवैसी ने साफ किया कि इसका मतलब है कि यादवों ने सपा के मुस्लिम उम्मीदवार को वोट नहीं दिया। उन्‍होंने कहा कि पूरी दुनिया ने देखा कि छह दिसंबर 1992 को अयोध्या में क्या हुआ था लेकिन आज धर्मनिरपेक्ष दल इसका उल्लेख करने से डरते हैं, उन्हें डर है कि वे वोट खो देंगे।

ओवैसी ने यह भी कहा,"उत्तर प्रदेश में चुनाव होने जा रहे हैं। अब भाजपा के सभी लोग 'तालिबान तालिबान' के नारे लगाएंगे। मैं केंद्र सरकार से कहना चाहता हूं कि उन्हें घोषणा करनी चाहिए कि वे अफगानिस्तान में तालिबान सरकार को मान्यता नहीं देंगे। ।"

फैजाबाद और अयोध्या के नाम के विवाद पर ओवैसी ने कहा कि ''फिरोजाबाद में बुखार से बच्चों की मौत हुई है. क्या नाम बदलकर उनकी जिंदगी वापस आ सकती है। ओवैसी ने कहा, ‘‘ 'बाबा' (योगी आदित्यनाथ का जिक्र करते हुए) का एक ही फॉर्मूला है- नाम बदलो।’’

एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा, ''कुछ लोग कहने लगे कि मैं अयोध्या का नाम नहीं लेना चाहता। मैं कहना चाहता हूं कि अयोध्या भारत का है, फैजाबाद भारत का है और ओवैसी भी भारत का है, मैं अयोध्या जाऊंगा, उनके पेट में दर्द क्‍यों हो रहा है।''

कहा, "अब हमारा संगठन मजबूत है। हमारा पहला प्रयास है कि हमारा मुस्लिम नेतृत्व देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश से शुरू हो। हमें मोदी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) और योगी (मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ) से डराया गया है, लेकिन हम केवल भाजपा को हराने आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम