लाइव न्यूज़ :

धर्मनिरपेक्षता के नाम पर मुसलमानों के साथ ठगी हुई है : ओवैसी

By भाषा | Updated: September 7, 2021 22:01 IST

Open in App

अयोध्या (उप्र), सात सितंबर एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को दावा किया कि धर्मनिरपेक्षता के नाम पर मुसलमानों के साथ ठगी हुई है और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को चुनौती दी कि इस मुद्दे पर वह सार्वजनिक बहस करें।

उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले मुस्लिम बहुल रूदौली विधानसभा क्षेत्र के रसूलाबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए ओवैसी ने मुस्लिमों से आग्रह किया कि किसी के साये में नहीं रहें।

सपा प्रमुख पर हमला करते हुए ओवैसी ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव ने हमेशा मुस्लिमों में भय पैदा किया है।

एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा, ‘‘19 प्रतिशत (मतदाताओं का) मुस्लिम हैं और नौ प्रतिशत यादव हैं, लेकिन मुख्यमंत्री आपका (यादव कुल का) होगा और हमें (मुसलमानों को) चपरासी की नौकरी भी नहीं मिलेगी।’’

रूदौली के सपा नेता रूशदी मियां का नाम लिए बगैर ओवैसी ने पूछा, ‘‘सपा के मुसलमान उम्मीदवार चुनाव क्यों हार गए और भाजपा का यादव उम्मीदवार जीत गया। इसका मतलब है कि यादव मुसलमानों को वोट नहीं देते।’’ मियां 2017 के विधानसभा चुनावों में भाजपा उम्मीदवार राम चंदर यादव से हार गए थे।

इससे पहले दिन में जेल में बंद गैंगस्टर और पूर्व सांसद अतीक अहमद और उनकी पत्नी लखनऊ में ओवैसी की मौजूदगी में एआईएमआईएम में शामिल हुए।

ओवैसी ने समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अहमद और उनकी पत्नी को पार्टी में शामिल करते हुए दावा किया कि सपा और बहुजन समाज पार्टी ने अपने दलों में मुसलमानों को गुलाम की तरह इस्तेमाल किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा प्रमुख पर प्रहार करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि धर्मनिरपेक्षता के नाम पर मुसलमानों को धोखा दिया गया है।

उन्होंने यहां की रैली में कहा, ‘‘अयोध्या के मुसलमान बाबरी मस्जिद ध्वंस के बारे में बात कर शर्मिंदगी या डर क्यों महसूस करें। सभी राजनीतिक दलों ने मुसलमानों और दलितों का शोषण किया है। हमारी पार्टी हर घर में मजलिस करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो