लाइव न्यूज़ :

राम मंदिर भूमि पूजन में हिस्सा लेने के लिए मुस्लिम व्यक्ति कर रहे हैं 800 किलोमीटर की पैदल यात्रा

By अनुराग आनंद | Updated: July 27, 2020 14:11 IST

800 किमी पैदल यात्रा करने वाले मोहम्मद फैज खान भगवान राम के भक्त हैं। वह भगवान राम की मां कौशल्या के जन्मस्थली चंदखुरी के रहने वाले हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देफैज खान छत्तीसगढ़ से पैदल चलते हुए मध्यप्रदेश पहुंच गए हैं। अपने साथ फैज खान गांव से मंदिर की नींव में देने के लिए मिट्टी लेकर भी आ रहे हैं।फैज खान ने यह भी कहा है कि इस समय भले ही वह मुस्लिम हैं लेकिन उनके पूर्वज हिंदू थे। 

अयोध्या: छत्तीसगढ़ के एक छोटे से गांव के रहने वाले एक मुस्लिम व्यक्ति मोहम्मद फैज खान ने हिंदुस्तान के गंगा-जामुनी संस्कृति की एक मिशाल पेश की है। उन्होंने अगले माह अयोध्या में होने वाले राम मंदिर भूमि पूजन समारोह में हिस्सा लेने के लिए 800 किमी की पैदल यात्रा शुरू की है। फैज का कहना है कि वह इससे पहले भी धार्मिक उद्धेश्य से इस तरह पैदल यात्रा करते रहे हैं। 

टाइम्स नाउ के रिपोर्ट की मानें तो फैज छत्तीसगढ़ के उसी चंदखुरी गांव के रहने वाले हैं, जिस गांव में कथित तौर पर भगवान राम की मां कौशल्या का जन्म हुआ था। इस मामले में पूछे जाने पर फैज ने मीडिया को बताया कि यह पहली बार नहीं है जब मैं मंदिरों में जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि इससे पहले मैंने 15,000 किमी तक की दूरी तय की है और इस दौरान विभिन्न मंदिरों और मठों में रहा हूं। किसी ने मेरे खिलाफ एक शब्द कभी नहीं कहा है। यह यात्रा केवल 800 किमी की है।

फैज ने बताया कि वह मध्यप्रदेश पहुंच गए हैं। अपने साथ वह अपने गांव से मंदिर की नींव में देने के लिए मिट्टी लेकर भी आ रहे हैं। फैज खान ने यह भी कहा है कि इस समय भले ही वह मुस्लिम हैं लेकिन उनके पूर्वज हिंदू थे। 

राम मंदिर ‘भूमि पूजन’ समारोह में इन लोगों को किया गया आमंत्रित-

अयोध्या में आगामी पांच अगस्त को राम मंदिर के ‘भूमि पूजन’ समारोह के लिए जिन लोगों को आमंत्रित किया जा रहा हैं उनमें भाजपा के वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी तथा मुरली मनोहर जोशी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत शामिल हैं।

दूरदर्शन द्वारा इस समारोह का सीधा प्रसारण किया जायेगा। मंदिर के ट्रस्टी ने रविवार को यह जानकारी दी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बैठक कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अगस्त को राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। उनके आगमन के समय के पहले ही अयोध्या को पूरी तरह स्वच्छ और सुसज्जित कर दिया जाए। 

सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे अयोध्या-

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथराम मंदिर निर्माण के लिए होने वाले भूमि पूजन से 10 दिन पहले शनिवार को अयोध्या पहुंचे थे। मुख्यमंत्री के अयोध्या दौरे का कोई आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया गया और वह भूमि पूजन कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए अयोध्या पहुंचे। 5 अगस्त को होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो सकते हैं।यूपी के सीएम योगी ने अयोध्या में साधु-संतों के साथ बैठक की है।  

टॅग्स :राम मंदिरअयोध्याएल के अडवाणीनरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर