लाइव न्यूज़ :

रमजान में घर पर ही करें इबादत, सामाजिक दूरी का करें पालन, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने की अपील

By निखिल वर्मा | Updated: April 21, 2020 12:12 IST

भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए 3 मई 2020 तक देशव्यापी लॉकडाउन है.

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर रमजान के दौरान कर्नाटक के मस्जिदों में पांच बार सामूहिक इबादत करने पर प्रतिबंध लगा दिया  गया है।केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि मुस्लिम समुदाय को खुद फैसला लेना चाहिए जैसा कि उन्होंने शब-ए-बारात के समय लिया था

 केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी मुस्लिम समुदाय से आह्वान किया था कि कोरोना संकट को ध्यान में रखते हुए कुछ दिनों बाद शुरू हो रहे रमजान के पवित्र महीने के दौरान लोग लॉकडाउन एवं सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टेंसिंग) बनाए रखने का पूरी तरह पालन करें। 

केंद्रीय मंत्री नकवी ने कहा, 24 अप्रैल से रमजान का पवित्र महीना शुरू हो रहा है। सभी धर्म गुरुओं से अपील है कि वे मुस्लिम समुदाय से कहें कि सभी अपने घर में ही इबादत करें और सामाजिक दूरी का पालन करें।  इससे पहले नकवी अपील कर चुके हैं कि रमजान के दौरान नमाजी अपने घरों में ही इबादत व इफ्तार करें। उन्होंने कहा कि लोग ''तराबी'' भी अपने घरों में पढ़े। तराबी रमजान के महीने में पढ़ी जाने वाली विशेष नमाज है।

कई धार्मिक गुरुओं ने मुस्लिम समुदाय से घर में ही इबादत करने की अपील की है। तबलीगी जमात के नेता मौलाना साद कांधलवी ने सोमवार को अपने अनुयायियों से अपील की कि वे रमजान के महीने के दौरान अपने घरों में ही नमाज अदा करें। 

देश के प्रमुख मुस्लिम संगठन जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रमुख मौलाना अरशद मदनी ने कोरोना संकट के मद्देनजर सोमवार को मुस्लिम समुदाय का आह्वान किया कि वे रमजान के पवित्र महीने में लॉकडाउन और सामाजिक दूरी का पालन करते हुए अपने घर पर ही इफ्तार एवं इबादत करें।

मदनी ने एक बयान में यह भी कहा कि घर पर भी नमाज और इफ्तार के समय सामाजिक दूरी का ख्याल रखा जाए। उन्होंने कहा, ''कोरोना महामारी से बचाव के लिए सभी स्वास्थ्य निर्देशों का पालन करते हुए रमजान के इस पाक दिनों में राष्ट्र की खुशहाली और स्वस्थ राष्ट्र की दुआ करें।''

मौलाना मदनी ने अपील की कि रमजान के मौके पर तराबी (विशेष नमाज) अपने घरों में ही पढ़ें और मस्जिदों में इमाम सहित केवल चार लोग (इमाम, मुअज्जिन, खादिम) ही दूरी बनाकर पांचों वक़्त की नमाज पढ़ें। इससे पहले जमीयत उलेमा-ए-हिंद महासचिव महमूद मदनी ने भी मुस्लिम समुदाय से अपील की वे रमजान में लॉकडाउन का सख्ती से पालन करें।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरसरमजानमुख्तार अब्बास नक़वीकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत और प्यारे मैसेज

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतJammu-Kashmir: रमजान के महीने में कश्मीर में बढ़ी बेकरी आइटम की डिमांड, बेकर्स ने आटे की बढ़ती कीमतों पर जताई चिंता

पूजा पाठRamadan 2026: मक्का-मदीना में 'ऐतिकाफ़' लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कैसे करें अप्लाई

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया