लाइव न्यूज़ :

झारखंड में गला काट कर व्यक्ति की हत्या, पुलिस हर कोण से कर रही जांच

By भाषा | Updated: October 15, 2021 01:08 IST

Open in App

रांची, 14 अक्टूबर झारखंड की राजधानी रांची से 50 किलोमीटर दूर बृहस्पतिवार को एक गांव में 35 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिला जिसका गला कटा हुआ था। इस घटना के बाद से पुलिस मानव बलि समेत सभी कोणों से मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि खून से लथपथ एक व्यक्ति को पिताई गांव के पास एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रांची के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम ने पीटीआई-भाषा से कहा, “घटना रांची जिले के पिताई गांव में सुबह साढ़े नौ बजे हुई। मृतक हरधन लोहरा कुल्हाड़ी से पेड़ की शाखाएं काट रहा था जब आरोपी तरुण महतो ने उससे कुल्हाड़ी छीन ली और उसके गले पर प्रहार किया जिससे उसका गला कट गया।”

आलम ने कहा कि आरोपी मृतक की उम्र का है और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई