लाइव न्यूज़ :

नगर निकाय चुनाव : 1775 वार्ड सदस्यों के चुनाव में कांग्रेस को 544 सीटों पर जीत मिली

By भाषा | Updated: December 13, 2020 18:44 IST

Open in App

जयपुर, 13 दिसंबर राजस्थान के 12 जिलों के 50 नगर निकायों में 1775 वार्ड सदस्यों यानी पार्षद के लिए शुक्रवार को हुए मतदान के परिणाम रविवार को घोषित किए गए जिसके मुताबिक कांग्रेस ने 544 सीटों पर और भाजपा ने 468 सीटों पर जीत दर्ज की है।

राज्य निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता के अनुसार रविवार को घोषित 50 नगर निकायों के परिणामों में कांग्रेस के 544 उम्मीदवार, भाजपा के 468, बसपा के सात, भाकपा और माकपा के दो-दो उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की हैं।

प्रवक्ता के मुताबिक 12 जिलों की 50 निकायों में 43 नगर पालिका और सात नगर परिषदों में 1775 वार्ड हैं।

मतदान के लिए यहां 2,622 मतदान केंद्र बनाए गए थे और कुल 14 लाख 32,233 मतदाता पंजीकृत हैं।

पार्षदी के लिए कुल 7,249 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। इन निकायों में अध्यक्ष या सभापति पद के लिए 14 दिसंबर को लोक सूचना जारी होगी। अध्यक्ष का 20 दिसंबर को व उपाध्यक्ष का 21 दिसंबर को निर्वाचन होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत अधिक खबरें

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO