लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के नगर निगम कोटा-दक्षिण के भाजपा के नवनिर्वाचित पार्षद पचमढ़ी से कोटा के लिए रवाना

By भाषा | Updated: November 9, 2020 21:35 IST

Open in App

भोपाल, नौ नवंबर राजस्थान के नगर निगम कोटा-दक्षिण के भाजपा के नवनिर्वाचित करीब 36 पार्षद सोमवार शाम को मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थली पचमढ़ी से कोटा के लिए रवाना हो गये हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

राजस्थान के नगर निगम कोटा-दक्षिण के 10 नवंबर को होने वाले महापौर के चुनाव से पहले अपने नवनिर्वाचित पार्षदों को एकजुट रखने लिए भाजपा इन पार्षदों को पचमढ़ी में लेकर आई थी और तीन होटलों में उन्हें ठहराया गया था। ये पार्षद पचमढ़ी में शनिवार को छह कारों एवं एक बस से आये थे।

अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को कहा कि भाजपा के ये पार्षद पचमढ़ी से सोमवार शाम करीब चार बजे रवाना हुए हैं।

ये पार्षद बुधवार को नगर निगम कोटा-दक्षिण के महापौर के चुनाव से पहले 540 किलोमीटर का सड़क मार्ग से सफर कर वहां पहुंच जाएंगे। इनके साथ वहां के कुछ निर्दलीय पार्षद भी हैं।

दरअसल, राजस्थान के कोटा नगर निगम-दक्षिण के पार्षद चुनाव के नतीजे तीन नवंबर को घोषित हुए थे। इसमें कुल 80 सीटें हैं। इनमें से 36-36 सीटें भाजपा और कांग्रेस को मिली हैं, जबकि 8 पार्षद निर्दलीय हैं। अपना महापौर बनाने के लिए दोनों पार्टियों को 41 पार्षदों के वोट चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो