लाइव न्यूज़ :

तपते रेगिस्तान में नई तकनीक से लहलहाई मूंग, मोठ, बाजरा की फसल

By भाषा | Updated: October 7, 2018 14:19 IST

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व कृषि वैज्ञानिक डी कुमार की तकनीक मदद से दक्षिण अफ्रीकी देश उत्तरी सूडान में भारतीय ग्वार की उन्नत पैदावर तैयार की गई थी।

Open in App

थार के तपते रेगिस्तान में जहां तक नजर जाती है रेत के टीलों और धूप की मार से झुलसकर ठूंठ बन चुके पौधे दिखाई देते हैं, लेकिन अब एक नयी तकनीक की वजह से रेगिस्तान में मूंग, मोठ और बाजरे जैसी पारंपरिक फसलों की खेती संभव हुई है। राजस्थान के बाड़मेर जिले में ऐसा एक सफल प्रयोग किया गया है।

दरअसल बहुत कम बारिश और झुलसाने वाली गर्मी के चलते बाड़मेर के खेतों में कोई फसल नहीं हो पाती। माटी में नमी की कमी के चलते ज्यादातर पौधों की जड़ें जम नहीं पातीं। जो पौधे किसी तरह पनप जाते हैं उन्हें ऊपर की गर्मी झुलसा देती है। ऐसे में एक नयी और सस्ती तकनीक वरदान साबित हुई है।

जोधपुर स्थित केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान (काजरी) के पूर्व दलहन वैज्ञानिक डी कुमार ने केयर्न इंडिया तथा पूना की स्वयं सेवी संस्थान 'बाइफ' (बाइफ डवलपमेंट रिसर्च फाउंडेशन) के सहयोग से बाड़मेर में मेघवालों की ढाणी तथा रानीसर गांवों मेँ कम मौसमी वर्षा के बावजूद, सस्ती तकनीक के जरिये मूंग, मोठ एवं बाजरा की उन्नत तथा बम्पर फसल पैदा करने का प्रयास किया है।

डी कुमार ने बताया कि बाड़मेर के रेगिस्तानी इलाकों में इस वर्ष 91 एमएम से कम बारिश होने के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई थी। वहां गर्मी की स्थिति का आंकलन करने के बाद खेतों को समतल कर खरपतवार हटाई गई और गहरी जुताई की गई। फिर उसमें 50-60 एकड़ भूमि के हिसाब से देसी खाद के साथ साथ, फसल को दीमक और जड़ की गलन से बचाने के लिये पांच किलोग्राम प्रति एकड़ के आधार पर ट्राईकोडर्मा डाला गया।

उन्होंने बताया कि जुलाई माह में 20-30 मिमी वर्षा होने पर दो दो फुट की दूरी पर 1.5 से 2 इंच की गहराई में देसी कम्पोस्ट खाद तथा बीजों को मिलाकर मशीन की मदद से बुआई की गई। कुल 1-1.5 किलोग्राम प्रति एकड़ के आधार पर फसल की बुवाई की गई ।

डी कुमार ने बताया कि फसल को जल्द पकाने के लिये उन्नत किस्मों के बीज का चुनाव किया गया। मोठ के लिये माजरी मोठ—2, मूंग के लिये आईपीएम 2—3, बाजरे के लिए शंकर एएम पी एएम एच—17 का चुनाव किया गया।

उन्होंने बताया कि नई तकनीक और उन्नत बीज के कारण 2.5 क्विंटल से लेकर तीन क्विटंल प्रति एकड़ पैदावार हुई है। इन बीजों से तैयार की गई फसल 60 दिनों में तैयार हो गई है । खास बात यह भी है कि इस दौरान किसी प्रकार के रासायनिक उर्वरक का इस्तेमाल नहीं किया गया।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व कृषि वैज्ञानिक डी कुमार की तकनीक मदद से दक्षिण अफ्रीकी देश उत्तरी सूडान में भारतीय ग्वार की उन्नत पैदावर तैयार की गई थी।

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब