Mumbai Weather Report: मुंबई में हीट वेव की चेतावनी, 40 डिग्री के पार जा सकता है तापमान

By रुस्तम राणा | Published: March 14, 2022 03:20 PM2022-03-14T15:20:17+5:302022-03-14T15:21:45+5:30

बादल साफ रहने और उत्तर-पश्चिम से आने वाली गर्म और सुर्ख हवा की वजह से अगले दो दिनों पालघर, मुंबई, ठाणे जैसे इलाकों में गंभीर हीट-वेव की चेतावनी दी गई है।

Mumbai Weather Report mumbai heat wave may increase in coming days | Mumbai Weather Report: मुंबई में हीट वेव की चेतावनी, 40 डिग्री के पार जा सकता है तापमान

Mumbai Weather Report: मुंबई में हीट वेव की चेतावनी, 40 डिग्री के पार जा सकता है तापमान

Highlightsपालघर, मुंबई, ठाणे जैसे इलाकों में गंभीर हीट-वेव की चेतावनीउत्तर-पश्चिम से आने वाली गर्म और सुर्ख हवा की वजह चलेंगी हीट वेव

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में गर्मी ज्यादा ही बढ़ने लगी है। यहां रोजाना नया रेकॉर्ड बनता जा रहा है। बीते 10 दिन में इस सीजन का सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया है। रविवार को दिन के तापमान में वृद्धि देखी गई है। यहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के भी पार जा सकता है। वहीं सोमवार को मौसम विभाग की ओर मुंबई समेत महाराष्ट्र के अन्य शहरों में हीट वेव यानी गर्म हवाएं चलने की चेतावनी दी है। 

मुंबई के आईएमडी मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख जयंत सरकार ने जानकारी दी कि बादल साफ रहने और उत्तर-पश्चिम से आने वाली गर्म और सुर्ख हवा की वजह से हमने 14-15 मार्च को पालघर, मुंबई, ठाणे जैसे इलाकों में गंभीर हीट-वेव की चेतावनी दी है और 16 मार्च के लिए सिर्फ हीट-वेव की चेतावनी जारी की है।

यानी आने वाले दो दिनों तक यहां गर्म हवाओं का सामना करना पड़ेगा। वैज्ञानिकों की माने तो सूरज से निकलने वाले रेडिएशन बढ़ गए हैं, जिससे धरती तप रही है, इससे धरती से गर्म हवा निकल रही है। यहां मार्च महीने की शुरुआत से ही गर्मी पड़ने लगी है। रविवार को सांताक्रुज में दिन का तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

इसके अलावा, कोलाबा में भी सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान 37.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके पहले 3 मार्च को अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। इसके बाद 6 मार्च को तापमान बढ़कर 37.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। 9 मार्च को भी 37.5 डिग्री सेल्सियस तापमान था। 12 मार्च को पारा 38.5 डिग्री था।

Web Title: Mumbai Weather Report mumbai heat wave may increase in coming days

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे