लाइव न्यूज़ :

Mumbai Weather: 'येलो' को अपडेट कर IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, आने वाले दिनों में भारी बारिश

By आकाश चौरसिया | Updated: August 4, 2024 11:46 IST

Mumbai Weather: शनिवार को शहर में भारी बारिश का नजारा देखने को मिला था और आज के मौसम के अनुसार आईएमडी ने फिर से वही भविष्यवाणी कर दी है कि आज भारी बारिश हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देआज के मानसून को देखते हुए जारी किया ऑरेंज अलर्टआने वाले दिनों में होगी हल्की से मध्यम वर्षालेकिन इस बीच मुंबई वासियों को रहना होगा चौकन्ना

मुंबई: भारतीय मौसम विभाग ने  माया नगरी में रविवार की सुबह यानी आज के मौसम को देखते हुए पूरे दिन भारी बारिश का अनुमान लगाया है, जिसमें शहर के साथ उससे जुड़े उपनगरों को भी शामिल किया है। हालांकि, आज सुबह मुंबई में मध्यम से भारी बारिश की बौछारें देखी गईं। इसके बाद ही आईएमडी ने मुंबई वासियों को सतर्क करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

गौरतलब है कि पिछले दिन यानी कि शनिवार को शहर में भारी बारिश का नजारा देखने को मिला था और आज के मौसम के अनुसार आईएमडी ने फिर से वही भविष्यवाणी कर दी है। इसके साथ साथ मुंबई वासियों के लिए येलो अलर्ट को अपडेट करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

IMD का ऑरेंज अलर्ट..आईएमडी के हवाले से एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, आईएमडी ने आज मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें शहर और उपनगरों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है और अलग-अलग इलाकों में बहुत भारी बारिश की संभावना है।

आज का मौसम अपडेट न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के साथ शुरू हुआ, जिसके अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है, दिन भर में तापमान औसतन 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। आईएमडी ने भारी बारिश की भविष्यवाणी की है, पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम से 11.1 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। आईएमडी ने ये भी बताया कि आर्थिक राजधानी में सूर्य सुबह 6:16 बजे निकला, जिसके शाम को 7:13 बजे अस्त होने की उम्मीद है।

आईएमडी का अनुमान है कि सोमवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि मंगलवार को बढ़कर 26 डिग्री सेल्सियस हो जाएगा। पूरे सप्ताह में, न्यूनतम तापमान 25-26°C के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि अधिकतम तापमान 30-31°C के बीच रहेगा।

अगले सप्ताह मुंबई और एमएमआर में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। हाल की बारिश से शहर के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई है और शहर की आपूर्ति झीलों में जल स्तर बढ़ गया है।

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"