लाइव न्यूज़ :

शिवसेना की शादी भाजपा से तय हुई थी, 'धोखा देकर कांग्रेस और एनसीपी के साथ भाग गई', केंद्रीय मंत्री दानवे ने ठाकरे पर किया हमला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 8, 2022 21:02 IST

केंद्रीय मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता रावसाहेब दानवे 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के बाद ठाकरे के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिये शिवसेना के राकांपा और कांग्रेस के साथ हाथ मिलाने का जिक्र कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना ने मुख्यमंत्री पद साझा करने के मुद्दे पर भाजपा से नाता तोड़ लिया था।शादी हमारे साथ तय हुई थी, लेकिन वे दूसरों के साथ भाग गए।

मुंबईः केंद्रीय मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता रावसाहेब दानवे ने रविवार को उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना पर निशाना साधते हुए कहा कि उसकी शादी भाजपा के साथ तय हुई थी, लेकिन वह ''धोखा देकर (कांग्रेस और एनसीपी) दूसरों के साथ भाग गई।''

दानवे 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के बाद ठाकरे के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिये शिवसेना के राकांपा और कांग्रेस के साथ हाथ मिलाने का जिक्र कर रहे थे। भाजपा की सबसे पुरानी सहयोगी पार्टियों में शुमार शिवसेना ने मुख्यमंत्री पद साझा करने के मुद्दे पर भाजपा से नाता तोड़ लिया था।

दानवे ने कहा, ''शिवसेना ने मुख्यमंत्री पद के लिए हमें (भाजपा को) छोड़ दिया। हमने उसे नहीं छोड़ा। यह लोगों को तय करना है कि वे भाजपा को छोड़कर भागे हैं या नहीं। शादी हमारे साथ तय हुई थी, लेकिन वे दूसरों के साथ भाग गए।'' 

टॅग्स :BJPशिव सेनाउद्धव ठाकरे सरकारराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी