लाइव न्यूज़ :

Patra Chawl land scam case: शिवसेना नेता संजय राउत का ट्वीट- झुकूंगा नहीं, पार्टी भी नहीं छोड़ेंगे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 31, 2022 19:18 IST

शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पार्टी के नेता संजय राउत की गिरफ्तारी पर हमला बोला। आरोप लगाया कि राउत के खिलाफ जारी एजेंसी की कार्रवाई पार्टी को खत्म करने के ''षड्यंत्र'' का हिस्सा है।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना हिंदुओं और मराठी लोगों को ताकत देती है।मराठियों और महाराष्ट्र का अपमान किया। महाराष्ट्र और शिवसेना कमजोर नहीं होगी।

मुंबई: ईडी के अधिकारी शिवसेना नेता और सांसद संजय राउत के आवास पर छापेमारी के बाद हिरासत में लिया। हिरासत में लेने के बाद राउत ने भगवा गमछा लहराया। ईडी की टीम ने 9 घंटे तक घर पर छानबीन की। करीब शाम 4 बजे हिरासत में लिया गया।

शिवसेना नेता संजय राउत ने मुंबई में कहा कि मेरे खिलाफ झूठी कार्रवाई, झूठे सबूत लोगों को मार-पीटकर बनाए जा रहे हैं। ये सिर्फ महाराष्ट्र और शिवसेना को कमजोर करने के लिए है लेकिन महाराष्ट्र और शिवसेना कमजोर नहीं होगी। संजय राउत झुकेगा नहीं और पार्टी भी नहीं छोड़ेगा।

शिवसेना के सांसद संजय राउत ने रविवार को दक्षिण मुंबई में स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय में प्रवेश करने से पहले कहा कि वह झुकेंगे नहीं और न ही पार्टी छोड़ेंगे। ईडी की एक टीम ने धनशोधन से संबंधित मामले की जांच के सिलसिले में रविवार को राउत के घर पर छापेमारी की है।

राउत को भांडुप में उनके घर से ईडी कार्यालय ले जाया गया, जिसके बाहर उन्होंने पत्रकारों कहा, ''वे (ईडी) मुझे गिरफ्तार करने जा रहे हैं। मैं गिरफ्तार होने जा रहा हूं।'' उन्होंने कहा, ''झुकूंगा नहीं।'' ईडी ने राउत के खिलाफ कई समन जारी करने के बाद यह कार्रवाई की है। आखिरी समन 27 जुलाई को भेजा गया था।

ईडी ने राउत को मुंबई की एक 'चॉल' के पुनर्विकास और उनकी पत्नी व 'सहयोगियों' से संबंधित लेनदेन में कथित अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था। रविवार सुबह सात बजे ईडी के अधिकारी सीआरपीएफ कर्मियों के साथ राउत के घर पहुंचे और छापेमारी शुरू की।

शाम पांच बजे ईडी कार्यालय लाए जाने के कुछ देर बाद राज्यसभा सदस्य राउत ने कोई भी गलत काम करने से इनकार किया और आरोप लगाया कि राजनीतिक प्रतिशोध के चलते उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। राउत ने ईडी की कार्रवाई के कुछ देर बाद ट्वीट किया, ''मैं बाला साहेब ठाकरे की कसम खाता हूं मैंने कोई घोटाला नहीं किया। मैं मर जाउंगा, लेकिन शिवसेना नहीं छोड़ूंगा''

टॅग्स :संजय राउतमहाराष्ट्रउद्धव ठाकरेशिव सेनाप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए