लाइव न्यूज़ :

Mumbai rain live updates: मुंबई में भारी बारिश?, पुणे नहीं जाएंगे पीएम मोदी, 14 उड़ानों का रास्ता बदला, ठाणे, पालघर और रायगढ़ के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी, जानें अपडेट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 26, 2024 11:07 IST

Mumbai rain live updates: अधिकारी ने बताया कि नौ उड़ान इंडिगो की थीं, जिन्हें खराब मौसम के चलते शहर में उतरने की मंजूरी नहीं दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देMumbai rain live updates: अंधेरी में भारी बारिश के कारण एक महिला उफनते नाले में डूब गई।Mumbai rain live updates:  हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।Mumbai rain live updates: शाम पांच घंटे से अधिक समय में 100 मिमी से अधिक बारिश हुई।

Mumbai rain live updates: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भारी बारिश से बुरा हाल है। भारी बारिश के कारण हवाई अड्डे पर आने वाली 14 उड़ानों का मार्ग परिवर्तन करना पड़ा और अन्य हवाई अड्डों पर उतारना पड़ा। कई इलाकों में पानी भर गया। ट्रेन सेवाएं रोक दी गईं। 1 अक्टूबर तक और बारिश होने की उम्मीद है। स्कूल और कॉलेज गुरुवार को बंद हैं। आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट के बाद आज दोपहर 1 बजे तक मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। शहर और उपनगरों के कई इलाकों में बुधवार शाम पांच घंटे से अधिक समय में 100 मिमी से अधिक बारिश हुई।

अंधेरी में भारी बारिश के कारण एक महिला उफनते नाले में डूब गई। हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इनमें से नौ उड़ान इंडिगो की थीं, जिन्हें खराब मौसम के चलते शहर में उतरने की मंजूरी नहीं दी गई। विमानन यातायात नियंत्रण (एटीसी) ने जिन अन्य उड़ानों को अन्य हवाई अड्डों पर उतरने का निर्देश दिया।

उनमें दो उड़ान विस्तारा की थीं और एअर इंडिया, आकासा तथा गल्फ एअर की एक-एक उड़ान हैं। अधिकारी ने बताया कि मार्ग परिवर्तन के बाद सात विमानों को हैदराबाद, चार को अहमदाबाद, दो को गोवा के मोपा हवाई अड्डे तथा एक को उदयपुर में उतरने का निर्देश दिया गया है। मुंबई में दोपहर से भारी बारिश हो रही है, जिसकी वजह से जलभराव हो गया है और यातायात प्रभावित है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार सुबह के लिए मुंबई और उसके आसपास के जिलों ठाणे, पालघर और रायगढ़ के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। भारी बारिश के कारण बुधवार को मुंबई के निचले इलाकों में पानी भर गया था, लोकल ट्रेन का आवागमन थम गया।

मुंबई में अत्यधिक भारी बारिश के कारण बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बृहस्पतिवार को सभी विद्यालयों और कॉलेजों में अवकाश की घोषणा की है। भारी बारिश के कारण ठाणे, पालघर, पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ में भी बृहस्पतिवार को स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। बीएमसी और पुलिस ने मुंबई और आसपास के इलाकों के सभी लोगों को घर के अंदर रहने की ही सलाह दी है।

बीएमसी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मुंबईकर, अगर जरूरत नहीं हो तो घर से बाहर निकलने से बचें।’’ पुलिस ने कहा कि बुधवार को उपनगर अंधेरी में भारी बारिश के कारण 45 वर्षीय महिला नाले में डूब गई। बुधवार की भारी बारिश के बाद कुछ सड़कें मानो तेज धार वाली नदियों में बदल गईं।

क्योंकि कई क्षेत्रों में शाम के पांच घंटे में 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई। सेंट्रल लाइन पर कुर्ला और ठाणे स्टेशन के बीच लोकल ट्रेनों की आवाजाही थमने से हजारों यात्री सीएसएमटी और अन्य स्टेशनों पर फंस गए, जबकि विभिन्न स्थानों पर ट्रैफिक जाम लग गया।

टॅग्स :मौसम रिपोर्टमुंबईPuneबृहन्मुंबई महानगरपालिकामौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndiGo Flight: कुवैत से हैदराबाद जा रहे विमान को मुंबई किया गया डायवर्ट, 'ह्यूमन बम' की धमकी के बाद एक्शन

भारतCyclone Ditwah: दक्षिणी भारत में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, चेन्नई समेत कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद

कारोबारLPG Prices December 1: राहत की खबर, रसोई गैस की कीमतों में बड़ा बदलाव, मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, पटना और चेन्नई में घटे दाम, चेक करें

भारतदिल्ली में बढ़ी ठंड?, नवंबर का सबसे ठंडा दिन रविवार, तापमान 24.3 डिग्री, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बॉलीवुड चुस्कीMalaika Arora: सफलता की राह पर कई उतार-चढ़ाव, लेखिका के रूप में शुरुआत करने को तैयार मलाइका अरोड़ा

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई