लाइव न्यूज़ :

मुंबई पुलिस ने तीन घंटे के अभियान में कई लोगों को किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 14, 2021 20:16 IST

Open in App

मुंबई, 14 फरवरी मुंबई पुलिस ने ‘ऑल आउट ऑपरेशन’ के तहत कई अपराधियों की गिरफ्तारी करने के साथ ही मादक पदार्थ और अवैध हथियार जब्त किए तथा नियमों का उल्लंघन करने के मामले में कई वाहनों पर जुर्माने लगाए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस ने शनिवार रात 11 बजे से अभियान की शुरुआत की और यह देर रात दो बजे तक चला। इसमें महानगर के 93 पुलिस थाने के कर्मी सड़कों पर तैनात थे।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुल 259 स्थानों पर तलाशी ली गई और विभिन्न अपराधों के 1,278 आरोपियों को पकड़ा गया तथा 39 वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हुई और 88 लोगों पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया और 37 लोग अवैध हथियारों के साथ पकड़े गए।

उन्होंने बताया कि 11,881 वाहनों की तलाशी ली गई और 3,141 वाहन मालिकों पर नियमों के उल्लंघन के तहत जुर्माने लगाए गए। वहीं 31 लोगों को शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में पकड़ा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम