लाइव न्यूज़ :

'3 मई तक मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर हटा दिए जाएं, वरना..' राज ठाकरे ने कुछ यूं दिया महाराष्ट्र में उद्धव सरकार को अल्टीमेटम, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: April 13, 2022 12:20 IST

आपको बता दें कि मस्जिदों में लाउडस्पीकर को लेकर बहुत राज्यों में विवाद शुरू हुआ है। इसमें अब महाराष्ट्र भी शामिल हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देराज ठाकरे ने राज्य सरकार को नया अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा है 3 मई तक सभी मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटा दिया जाय।अगर ऐसा नहीं हुआ तो फिर न वो और न ही उनके उनकी पार्टी इसके लिए जिम्मेदार होगी।

मुंबई:महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thakrey) ने राज के शिवसेना सरकार को मस्जिदों से लाउडस्पीकर के बजने को लेकर फाइनल अल्टीमेटम दे दिया है। उन्होंने ठाणे में आयोजित एक रैली में यह कहा है कि वे सरकार को 3 मई तक का अल्टीमेटम देते हैं। इस तारीख तक वे राज्य के सभी मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की बात कही है। आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से मनसे प्रमुख मस्जिदों में लाउडस्पीकर को लेकर बयान दे रहे हैं और उनके कार्यकर्ता द्वारा मस्जिदों के सामने हनुमान चालीसा बजाने के बात सामने आई है। इसको लेकर मनसे के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने कार्रवाई भी की है। 

क्या है पूरा मामला

पुणे में मंगलवार को मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने भाषण के दौरान 3 मई तक सभी मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने को कहा है। ऐसा नहीं करने पर उनके कार्यकर्ताओं द्वारा मस्जिदों के सामने हनुमान चलीसा चलाने की भी बात कही है। उन्होंने यह भी कहा कि वे किसी धर्म और प्रार्थना के खिलाफ नहीं है, लेकिन इससे दूसरों को परेशानी होती है इसलिए इसे हटाने की बात कही जा रही है। उनका मानना है कि लोगों को अपनी आस्था को अपने घरों में पालन करना चाहिए और इससे दूसरों को तकलीफ नहीं देना चाहिए। इससे पहले भी मनसे कार्यकर्ताओं ने मुंबई के कुर्ला और घाटकोपर में बी हनुमान चलीसा को चलाया था जिसके बाद पुलिस ने उन पर कार्रवाई की थी। 

उनके कदम के लिए वे जिम्मेदार नहीं होंगे-राज ठाकरे

राज ठाकरे ने राज्य सरकार से मस्जिदों में लाउडस्पीकर पर तुरंत कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने यह भी बोला है कि अगर कार्रवाई कर 3 मई तक मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं हटाए गए तो फिर वे अपना काम करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इसके खिलाफ जब वे कुछ कदम उठाएंगे तो इसके लिए न ही उन्हें और न उनके पार्टी को जिम्मेदार ठहराया जाएगा। आपको बता दें कि भारत के कई राज्यों में मस्जिदों में लाउडस्पीकर को लेकर विवाद शुरू है, इसमें अब महाराष्ट्र भी शामिल हो गया है।  

टॅग्स :महाराष्ट्रराज ठाकरेमुंबईमहाराष्ट्र नवनिर्माण सेनाशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"