लाइव न्यूज़ :

संजय राउत की बढ़ेगी मुश्किल! समन के बावजूद पेश नहीं हुए शिवसेना सांसद तो घर पहुंच गई ईडी की टीम

By विनीत कुमार | Updated: July 31, 2022 08:32 IST

शिवसेना सांसद संजय राउत के मुंबई स्थित घर पर रविवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पहुंच गई। इससे पहले 27 जुलाई को ईडी ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन वह नहीं पहुंचे थे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम रविवार सुबह शिवसेना सांसद संजय राउत के घर पहुंची।पात्रा चॉल जमीन घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही है ईडी, पहले भी कर चुकी है पूछताछ।ईडी ने समन जारी कर 27 जुलाई को संजय राउत को पेश होने को कहा गया था लेकिन वह नहीं पहुंचे थे।

मुंबई: शिवसेना सांसद संजय राउत की मुश्किलें आने वाले दिनों में और बढ़ सकती हैं। सामने आई जानकारी के अनुसार उनके घर रविवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पहुंच गई। इससे पहले ईडी की ओर से संजय राउत को समन जारी किए गए थे लेकिन वह पूछताछ के लिए जांच एजेंसी के पास नहीं पहुंचे थे।

माना जा रहा है कि अब ईडी उन्हें हिरासत में भी ले सकती है। संजय राउत के खिलाफ करीब एक हजार करोड़ के पात्रा चॉल जमीन घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच चल रही है।

ईडी की ओर से संजय राउत को समन जारी कर धनशोधन के मामले में पूछताछ के लिए 27 जुलाई को पेश होने को कहा गया था। हालांकि राउत संसद सत्र का हवाला देकर एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए थे। सूत्रों के अनुसार राउत के वकील ने लिखित अनुरोध देकर राउत के लिए अगस्त के पहले सप्ताह में पेशी का अनुरोध किया था।   

गौरतलब है कि शिवसेना नेता ने कुछ भी गलत करने से इनकार किया है और आरोप लगाया है कि राजनीतिक प्रतिशोध के तहत उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। राउत महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के विश्वासपात्र हैं। पिछले महीने शिवसेना में बगावत की वजह से ठाकरे को मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ा था। वहीं, ईडी ने राउत से एक जुलाई को लगभग 10 घंटे तक पूछताछ की थी।

वहीं, उससे पहले इसी साल अप्रैल में प्रवर्तन निदेशालय ने राउत की पत्नी वर्षा राउत और उनके दो सहयोगियों की 11.15 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की थी। इन संपत्तियों में वर्षा राउत के दादर में एक फ्लैट और अलीबाग में किहिम समुद्र तट पर आठ भूखंड शामिल हैं, जो संयुक्त रूप से वर्षा राउत और संजय राउत के करीबी सहयोगी सुजीत पाटकर की पत्नी स्वप्ना पाटकर के पास हैं।

टॅग्स :संजय राउतशिव सेनाप्रवर्तन निदेशालयउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील