लाइव न्यूज़ :

सैफई ले जाया जा रहा मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर, कल दोपहर तीन बजे होगा अंतिम संस्कार

By अनिल शर्मा | Updated: October 10, 2022 12:12 IST

मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को यूपी के इटावा जिले के सैफई में हुआ था। साल  1967 में, वह उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य चुने गए।  1989 में, वह पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे।

Open in App
ठळक मुद्देमुलायम सिंह यादव को 22 अगस्त को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।1 अक्टूबर से वह आईसीयू में भर्ती थे और डॉक्टरों की निगरानी में थे।रिपोर्ट के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार कल किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता मुलायम सिंह यादव का 82 वर्ष की उम्र में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सोमवार सुबह निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव सैफई ले जाया जा रहा है। समाजवादी पार्टी ने इसकी सूचना दी है। उनका अंतिम संस्कार कल दोपहर 3 बजे सैफई में ही किया जाएगा। इस बीच गृह मंत्री अमित शाह उनका अंतिम दर्शन के लिए मेदांता अस्पताल पहुंचे हैं।

 गौरतलब है कि मुलायम सिंह यादव को सांस लेने में तकलीफ और लो ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद 22 अगस्त को  गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था और पिछले 1 अक्टूबर से वह आईसीयू में थे। सपा नेता ने अस्पताल में ही आज (10 अक्टूबर) सुबह 8:16 बजे अंतिम सांस ली। 

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर मेदांता अस्पताल में ही रखा गया है। बताया जा रहा है कि अभी कागजी कार्रवाई की जा रही है जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को सैफई ले जाया जाएगा।  अस्पताल में सपा प्रमुख अखिलेश यादव, रामगोपाल यादव, धर्मेंद्र यादव मौजूद हैं। 

मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को यूपी के इटावा जिले के सैफई में हुआ था। साल  1967 में, वह उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य चुने गए। इसके बाद 1977  में, वह पहली बार उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री बने। इसके बाद 1980 में वह लोक दल के अध्यक्ष बने। साल 1982 से 1985 तक, उन्होंने उत्तर प्रदेश विधान परिषद में विपक्ष के नेता के रूप में पद संभाला। और 1989 में, वह पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।

टॅग्स :मुलायम सिंह यादवअखिलेश यादवइटावा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'योगी जी तो धुरंधर से भी बड़े धुरंधर', अखिलेश यादव का तंज, वीडियो वायरल

भारतएक कचौड़ी, एक समोसा, अब गैस पर न रहा भरोसा?, अखिलेश यादव बोले- सुना है मिर्जापुर के बाद गांजा गंज बनने जा रही है सीरीज, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी