लाइव न्यूज़ :

मुलायम सिंह यादव की बायोपिक में उनके निजी जीवन के संघर्षों की झलक है: घोष

By भाषा | Updated: January 8, 2021 20:24 IST

Open in App

कोलकात, आठ जनवरी फिल्मकार शुभेन्दु राज घोष ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी अगली फिल्म “मैं मुलायम” उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव पर बनी बायोपिक है और यह राजनेता की पृष्ठभूमि और व्यक्तिगत संघर्षों पर आधारित है।

यह फिल्म उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपने शुरुआती दिनों से लेकर 1972 से 1989 की अवधि के दौरान मुख्यमंत्री के रूप में अपने पहले कार्यकाल तक यादव के उदय पर आधारित है।

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर पीटीआई-भाषा से बातचीत में घोष ने कहा कि फिल्म मुलायम के व्यक्तिगत जीवन के बारे में अधिक है और उनके राजनैतिक जीवन के बारे में कम है।

फिल्म में यादव का किरदार निभाने वाले अभिनेता अमित सेठी ने कहा कि उन्हें चार महीने तक कुश्ती सीखनी पड़ी क्योंकि यादव को इस प्राचीन भारतीय खेल से बहुत लगाव था।

फिल्म की शूटिंग चंडीगढ़, मुंबई, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, जयपुर और कोलकाता में हुई थी।

इस फिल्म में गोविंद नामदेव, मुकेश तिवारी, सयाजी शिंदे, ज़रीना वहाब, अनुपम श्याम और मिमोह चक्रवर्ती भी नजर आएंगे।

'मैं मुलायम' 22 जनवरी को रिलीज़ होनी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया