लाइव न्यूज़ :

मुलायम सिंह यादव की तबियत बेहद नाजुक, मेदांता अस्पताल ने जारी किया 'नेताजी' का हेल्थ अपडेट

By रुस्तम राणा | Updated: October 9, 2022 15:48 IST

मेदांता अस्पताल के मुताबिक समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की हालत रविवार को काफी गंभीर बनी हुई है और गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में हैं और उन्हें जीवन रक्षक दवाएं दी जा रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअस्पताल ने कहा- मुलायम सिंह यादव की हालत रविवार को काफी गंभीर बनी हुई हैगुरुग्राम के मेदांता अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में हैं नेताजीगुड़गांव के आईसीयू में विशेषज्ञों की एक व्यापक टीम द्वारा किया जा रहा है इलाज

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। मेदांता अस्पताल ने नेताजी का हेल्थ अपडेट जारी किया है, जिसके मुताबिक समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की हालत रविवार को काफी गंभीर बनी हुई है और गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में हैं और उन्हें जीवन रक्षक दवाएं दी जा रही हैं।

मेदांता अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ संजीव गुप्ता ने कहा कि मुलायम सिंह यादव का इलाज विशेषज्ञों की एक व्यापक टीम कर रही है। इस संबंध में समाजवादी पार्टी ने भी ट्वीट किया है, जिसमें कहा गया है, "श्री मुलायम सिंह यादव जी आज काफी गंभीर हैं और जीवन रक्षक दवाओं पर उनका इलाज मेदांता अस्पताल, गुड़गांव के आईसीयू में विशेषज्ञों की एक व्यापक टीम द्वारा किया जा रहा है।"

देश के पूर्व रक्षामंत्री का 22 अगस्त से नियमित मेडिकल चेकअप और जांच के लिए इलाज चल रहा है। बीते रविवार अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें मेदांता अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। उत्तर प्रदेश सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री 82 साल के हैं।

शुक्रवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अस्पताल में यादव से मुलाकात की। जबकि बुधवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने भी यादव के स्वास्थ्य की जांच के लिए अस्पताल का दौरा किया।

बता दें कि समाजवादी पार्टी ने 3 अक्टूबर को जारी बयान में कहा था, "नेताजी गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल की 'क्रिटिकल केयर यूनिट' में भर्ती हैं, उनकी हालत स्थिर है। नेताजी से मिलना और अस्पताल के अंदर जाना संभव नहीं है, इसलिए यह विनम्र है आप सभी से अनुरोध है कि कृपया अस्पताल न आएं। नेताजी के स्वास्थ्य की जानकारी समय-समय पर दी जाएगी।"

टॅग्स :मुलायम सिंह यादवसमाजवादी पार्टीMedanta Liver Transplantation Institute
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतएक कचौड़ी, एक समोसा, अब गैस पर न रहा भरोसा?, अखिलेश यादव बोले- सुना है मिर्जापुर के बाद गांजा गंज बनने जा रही है सीरीज, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?