लाइव न्यूज़ :

एमएसआरडीसी समृद्धि महामार्ग के जालना-नांदेड़ खंड के विकास के लिए जमीन अधिग्रहण शुरू करेगा

By भाषा | Updated: December 4, 2021 17:36 IST

Open in App

औरंगाबाद, चार दिसंबर महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) ने शनिवार को नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग के प्रस्तावित जालना-नांदेड़ खंड विकास के लिए भूमि अधिग्रहण कार्यक्रम की शुरुआत कर दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि एमएसआरडीसी के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (एमडी) राधेश्याम मोपालवर ने नांदेड़ में राजस्व विभाग के अधिकारियों को एक कार्यशाला में संबोधित किया, जिसमें तीन जिलों के जिलाधीश और भूमि अधिग्रहण टीम ने हिस्सा लिया था। मोपालवर ने कहा, ‘‘ भूमि अधिग्रहण की बुनियादी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अब निगम जल्द ही परभणी, जालना और नादेंड़ जिलों में संयुक्त माप सर्वेक्षण शुरू करेगा।"

उन्होंने कहा कि निगम की इच्छा भूमि अधिग्रहण संबंधित सभी प्रक्रियाओं को सात महीने के भीत (जून 2022) तक पूरा करने की है। .

एमएसआडीसी के संयुक्त एमडी चंद्रकांत पुलकुंदवार और नांदेड़ के जिलाधीश विपिन इटांकर तथा परभणी के जिलाधीश राजेश काटकर ने बैठक में हिस्सा लिया था। पुलकुंदवार ने कहा कि समृद्धि महामार्ग के जालना-नादेंड़ खंड के निर्माण से नांदेड़ और मुंबई के बीच यात्रा समय घटकर छह घंटे तक हो जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर