लाइव न्यूज़ :

एमएससी बैंक घोटाला मामला: अजीत पवार, उनकी पत्नी का नाम नहीं आने पर बोले राउत- भाजपा ने ED-CBI का गलत इस्तेमाल किया

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 12, 2023 11:23 IST

एमएससी बैंक घोटाला मामले में चार्जशीट में अजीत पवार और उनकी पत्नी का नाम नहीं आने पर उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत का बयान आया है।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत ने कहा कि साफ मतलब है कि आपने (भाजपा) ईडी और सीबीआई का गलत इस्तेमाल किया।उन्होंने कहा कि आपने जांच शुरू की, पवार परिवार और उनके रिश्तेदारों को परेशान किया और उनके परिसरों पर छापा मारा।उन्होंने आगे कहा कि अब आपको चार्जशीट में उनका नाम लेने के लिए उनके खिलाफ कुछ भी नहीं मिलता है।

मुंबई: प्रवर्तन निदेशालय ने एमएससी बैंक घोटाला मामले में चार्जशीट पेश की है, जिसमें उसने महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम और एनसीपी नेता अजीत पवार और उनकी पत्नी से जुड़ी एक कंपनी का नाम लिया है, जबकि पवार और उनकी पत्नी का नाम चार्जशीट में नहीं है। ईडी ने इस मामले में जुलाई 2021 में जरांदेश्वर सहकारी चीनी मिल की जमीन, भवन और मशीनरी समेत 65 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की थी। 

यह मामला 19 अप्रैल को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है। एमएससी बैंक घोटाला मामले में चार्जशीट में अजीत पवार और उनकी पत्नी का नाम नहीं आने पर उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत का बयान आया है। उन्होंने बुधवार को कहा कि साफ मतलब है कि आपने (भाजपा) ईडी और सीबीआई का गलत इस्तेमाल किया। आपने जांच शुरू की, पवार परिवार और उनके रिश्तेदारों को परेशान किया और उनके परिसरों पर छापा मारा।

उन्होंने आगे कहा कि अब आपको चार्जशीट में उनका नाम लेने के लिए उनके खिलाफ कुछ भी नहीं मिलता है। इससे साफ है कि इस मामले में भी ईडी और सीबीआई का गलत इस्तेमाल किया गया।

टॅग्स :संजय राउतअजित पवारप्रवर्तन निदेशालयसीबीआईBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी